JEE-NEET विद्यार्थियों के लिए बैतूल में सुपर-100 चयन परीक्षा:324 में से 264 शामिल, मेधावी छात्रों को इंदौर में मुफ्त कोचिंग मिलेगी

JEE-NEET विद्यार्थियों के लिए बैतूल में सुपर-100 चयन परीक्षा:324 में से 264 शामिल, मेधावी छात्रों को इंदौर में मुफ्त कोचिंग मिलेगी

बैतूल में आज (रविवार) सुपर-100 चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा इंदौर के मल्हार आश्रम में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। इसमें वे विद्यार्थी शामिल हुए, जो दसवीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं और आगे JEE एवं NEET की तैयारी करना चाहते हैं। संस्थान में इंजीनियरिंग (JEE) की 100 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा हुई। कुल 324 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 264 ने परीक्षा दी, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। मेडिकल (NEET) वर्ग में 255 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। कन्या स्कूल गंज की प्राचार्य ललित लाल लिलहौरे ने बताया कि परीक्षा में गणित, विज्ञान, फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित प्रश्न शामिल थे। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और आवासीय सुविधा प्रदान करना है। मल्हार आश्रम इंदौर में चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा मिलती है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर पाते हैं। यह चयन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *