सुपौल DM सावन कुमार ने गैस एजेंसियों का किया इंस्पेक्शन:बोले – जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

सुपौल DM सावन कुमार ने गैस एजेंसियों का किया इंस्पेक्शन:बोले – जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

सुपौल में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस के उठाव, भंडारण और उपभोक्ताओं तक वितरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने श्री गंगेश्वर प्रसाद एचपी ग्रामीण वितरक के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण व्यवस्था की जांच की। एजेंसी संचालक ने बताया कि उनके यहां घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और पिछले दो दिनों से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी भी की जा रही है। किसी भी परिस्थिति में गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी एजेंसी के स्तर पर अनियमितता या उपभोक्ताओं के साथ लापरवाही की शिकायत मिलती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील जिला पदाधिकारी ने आम उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य तरीके से ही गैस की बुकिंग करें। जिला प्रशासन ने कहा है कि गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को समय रहते रोका जा सके और उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सुपौल में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस के उठाव, भंडारण और उपभोक्ताओं तक वितरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने श्री गंगेश्वर प्रसाद एचपी ग्रामीण वितरक के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण व्यवस्था की जांच की। एजेंसी संचालक ने बताया कि उनके यहां घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और पिछले दो दिनों से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी भी की जा रही है। किसी भी परिस्थिति में गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी एजेंसी के स्तर पर अनियमितता या उपभोक्ताओं के साथ लापरवाही की शिकायत मिलती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील जिला पदाधिकारी ने आम उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य तरीके से ही गैस की बुकिंग करें। जिला प्रशासन ने कहा है कि गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को समय रहते रोका जा सके और उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *