गोपालगंज जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत दी है। आसमान पूरी तरह साफ है। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। पछुआ हवाओं के कारण कनकनी इतनी बढ़ गई थी कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे। आज की सुबह जिले के निवासियों के लिए नई ताजगी और राहत लेकर आई है। छतों और पार्कों में नजर आए लोग सूर्यदेव के दर्शन को तरस रहे लोगों के चेहरे पर खिली धूप देखकर मुस्कान लौट आई है। धूप खिलते ही लोग अपने छतों और पार्कों में नजर आए। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम वरदान साबित हो रहा है, जिन्हें ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है और दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। कोहरा नहीं होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सामान्य रही। दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी यह राहत भरी खबर है, क्योंकि कड़ाके की ठंड में काम करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब वे बिना किसी बाधा के अपना काम कर पा रहे हैं। फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहा धूप कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि साफ आसमान और धूप फसलों के लिए काफी फायदेमंद है, विशेषकर गेहूं और दलहन की फसलों के लिए। धूप से मिट्टी की नमी का सही संतुलन बना रहता है, जो इन फसलों की वृद्धि के लिए आवश्यक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह साफ और सुहावना बने रहने की संभावना जताई है।हालांकि, रात के तापमान में अभी भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन दिन का तापमान बढ़ने से लोगों को दिनभर की गतिविधियों में आसानी होगी। गोपालगंज जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत दी है। आसमान पूरी तरह साफ है। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। पछुआ हवाओं के कारण कनकनी इतनी बढ़ गई थी कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे। आज की सुबह जिले के निवासियों के लिए नई ताजगी और राहत लेकर आई है। छतों और पार्कों में नजर आए लोग सूर्यदेव के दर्शन को तरस रहे लोगों के चेहरे पर खिली धूप देखकर मुस्कान लौट आई है। धूप खिलते ही लोग अपने छतों और पार्कों में नजर आए। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम वरदान साबित हो रहा है, जिन्हें ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है और दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। कोहरा नहीं होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सामान्य रही। दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी यह राहत भरी खबर है, क्योंकि कड़ाके की ठंड में काम करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब वे बिना किसी बाधा के अपना काम कर पा रहे हैं। फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहा धूप कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि साफ आसमान और धूप फसलों के लिए काफी फायदेमंद है, विशेषकर गेहूं और दलहन की फसलों के लिए। धूप से मिट्टी की नमी का सही संतुलन बना रहता है, जो इन फसलों की वृद्धि के लिए आवश्यक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह साफ और सुहावना बने रहने की संभावना जताई है।हालांकि, रात के तापमान में अभी भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन दिन का तापमान बढ़ने से लोगों को दिनभर की गतिविधियों में आसानी होगी।


