फौजी की आवाज में ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे…’ गाना सुन भावुक हुए सनी देओल

फौजी की आवाज में ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे…’ गाना सुन भावुक हुए सनी देओल

Sunny Deol: आने वाली 23 जनवरी को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘जाते हुए लम्हों…’ रिलीज हुआ है। अपनी रिलीज से पहले ही फिल्म काफी चर्चा में है कभी अपने गानों को लेकर तो कभी वरुण धवन को लेकर। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी फिल्म के गानों ‘घर कब आओगे’, और ‘जाते हुए लम्हों’ पर रील्स और वीडियोज बना रहे हैं। इस सबके बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फौजी ‘बॉर्डर’ का ‘घर कब आओगे…’ गाने को गाता हुआ दिख रहा है। वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि सनी देओल ने भी इसकी तारीफ की और अपनी स्टोरी पर भी शेयर किया।

भावुक कर देगा फौजी का ये गाना

बता दें कि बीएसएफ जवान चक्रपाणी नागिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो अपने कुछ साथियों के साथ बैठे हुए हैं और बेहद ही भावुक अंदाज में ‘घर कब आओगे…’ गाना गा रहे हैं। वीडियो में चक्रपाणी ने ‘घर कब आओगे…’ गाने को इतनी खूबसूरती से गाया है कि कोई भी इस वीडियो को शेयर करने पर मजबूर हो जाएगा।

वरुण धवन ने भी की फौजी के गाने की तारीफ

BSF जवान के इस वीडियो पर ‘बॉर्डर 2′ एक्टर वरुण धवन ने भी कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है। वहीं, सनी पाजी को चक्रपाणी की गायकी इतनी पसंद आयी कि वो इनकी सिंगिंग के फैन हो गए हैं और साथ ही उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। दूसरी तरफ, सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी और कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो को लाइक किया है।

Sunny Deol Insta Story
सनी देओल ने शेयर की स्टोरी। (फोटो सोर्स: iamsunnydeol)

सेलिब्रिटीज के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी चक्रपाणी नागिरी के गाने को पसंद कर रहे हैं और उनकी तुलना दिवंगत फेमस सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम से कर रहे हैं।

Sandese Aate hain Song in BSF jawan's Voice
BSF जवान की आवाज की लोग कर रहे हैं तारीफ। (फोटो सोर्स: chakrapani_soldier_official)
Sandese Aate hain Song in BSF jawan's Voice
BSF जवान की आवाज की लोग कर रहे हैं तारीफ। (फोटो सोर्स: chakrapani_soldier_official)
Sandese Aate hain Song in BSF jawan's Voice
BSF जवान की आवाज की लोग कर रहे हैं तारीफ। (फोटो सोर्स: chakrapani_soldier_official)

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसको जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना, सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, तब्बू, पूजा भट्ट, कुलभूषण खरबंदा, पुनीत इत्सर जैसे कलाकार थे। वहीं, ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, पंजाबी एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ के अलावा मोना सिंह, मेधा राणा, अन्या सिंह और सोनम बाजवा लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *