Govinda Wife Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सुनीता कभी पति गोविंदा पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाती हैं तो कभी उनके भांजे की पत्नी के साथ लड़ाई की बातें खुलेआम करती हैं। इसी बीच सुनीता का एक नया वीडियो विवादों का कारण बन गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
सुनीता आहूजा के वीडियो से हुआ बवाल (Govinda Wife Sunita Ahuja Controversy)
इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है वहीं दूसरी तरफ माता रानी के नवरात्र व्रत भी चल रहे हैं। अब दोनों ही त्योहारों को देखते हुए सुनीता मुंबई में पैपराजी के लिए वेज और नॉन वेज खाना लेकर आईं। हालांकि यही बात उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गई। क्या कुछ नजर आया वीडियो में, चलिए आपको बताते हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Govinda Wife Sunita Ahuja Controversy)
दरअसल एक वीडियो इस वक्त सुर्खियों में हैं, जिसमें सुनीता आहूजा पैपराजी के लिए खाना लेकर आती हैं। इसमें वो कहती हैं कि इसमें वेज भी है और नॉन वेज भी हैं। बस फिर क्या था, यही बात कुछ लोगों को खटक गई और उन्होंने जबरदस्त तरीके से सुनीता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि सुनीता ने गले में इतनी मालाएं पहनी हुई हैं और हाथ में नॉन वेज पकड़ा हुआ है, ये बात हजम नहीं हो रही है।

वहीं कुछ लोगों ने सुनीता को याद दिलाया कि इस वक्त नवरात्र व्रत चल रहे हैं और कम से कम इन दिनों तो उन्हें नॉन वेज को देखना भी नहीं चाहिए। बस इसी सब को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। फिलहाल सुनीता का इन सब पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
सुनीता आहूजा ने नहीं दिया रिएक्शन
इस वीडियो को लेकर अब तक सुनीता की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि वो कई बार ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं और उनका मानना है कि उनके बारे में जो लोग कहते हैं, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
गोविंदा से सुनीता को हुआ प्यार
कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में सुनीता से पूछा गया, अगर गोविंदा से शादी नहीं करतीं, तो आपकी लाइफ में कौन होता।उन्होंने कहा- अगर गोविंदा से मेरी शादी नहीं होती, तो मेरे पापा कोलकाता के फिल्म डिसट्रिब्यूटर थे। वो नहीं चाहते थे कि मैं गोविंदा से शादी करूं। वो मेरी शादी में आए भी नहीं थे। क्योंकि उनको पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में क्या होता है, कैसे होता है.


