T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टूटा सुनील गावस्कर के सब्र का बांध, बोले- खिताब जीतना है तो इन दो प्लेयर्स को बाहर करो

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टूटा सुनील गावस्कर के सब्र का बांध, बोले- खिताब जीतना है तो इन दो प्लेयर्स को बाहर करो

Sunil Gavaskar on T20 World Cup Final: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दो बदलाव करने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आउट-ऑफ-फॉर्म अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर कर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव अच्‍छा ऑप्‍शन रहेंगे। 

Sunil Gavaskar on T20 World Cup Final: पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना ​​है कि भारत को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है तो आउट-ऑफ-फॉर्म अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर करना होगा। उन्‍होंने कहा कि अभिषेक को बाहर को ड्रॉप कर देना चाहिए, क्योंकि उसने अपनी पिछली गलतियों से नहीं सीखा है और उसी तरह आउट होता रहता है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती का कॉन्फिडेंस इस समय टूटा हुआ लग रहा है। उसे भी बाहर कर देना चाहिए।

महज 12.71 के औसत से सिर्फ 89 रन बनाए

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा का टूर्नामेंट के दसवें एडिशन में बहुत खराब फॉर्म में रहा है, उन्‍होंने महज 12.71 के औसत से सिर्फ 89 रन बनाए हैं। अगर सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हाफ-सेंचुरी नहीं बनाई होती तो उनके नंबर और भी खराब होते। वह टूर्नामेंट में तीन बार डक पर आउट हुए हैं, जबकि T20 वर्ल्ड कप में उन्‍होंने चार बार स्पिनरों को अपना विकेट गंवाया है।

‘बार-बार उसी जगह आउट होते हैं’

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा कि यह बहुत मुश्किल फैसला है। अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बैट्समैन हैं, लेकिन उन्होंने अपने आउट होने से कुछ नहीं सीखा है। वह बार-बार उसी जगह आउट होते हैं, जहां उनके हाथों में जगह नहीं होती। उन्होंने कहा कि बॉलर उसी एरिया को टारगेट कर रहे हैं और गलतियां करवा रहे हैं। मेरी चिंता यह है कि या तो उन्होंने अभी तक एडजस्ट नहीं किया है या अपना तरीका नहीं बदल पा रहे हैं।

‘ईशान किशन ओपन करें’

गावस्कर ने कहा कि वह अभिषेक की जगह रिंकू सिंह को लाना चाहेंगे और ईशान किशन फाइनल में संजू सैमसन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि रिंकू को ऐसा ही लगता है, आपने शायद उनके शरीर पर ‘God’s Plan’ टैटू देखा होगा और कभी-कभी उनके जैसे खिलाड़ियों के लिए चीजें ठीक हो जाती हैं।

अभिषेक के अलावा इंडियन टीम मैनेजमेंट को वरुण चक्रवर्ती पर भी फैसला लेना होगा, जो सुपर 8 स्टेज की शुरुआत से ही फॉर्म में नहीं हैं। इस स्पिनर ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में 60 से ज्‍यादा रन दिए थे और यह देखना बाकी है कि मैनेजमेंट उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में लाता है या नहीं।

‘अहमदाबाद में कुलदीप यादव एक अच्छा ऑप्शन’

गावस्कर ने कहा कि दूसरा बदलाव जो मैं सोचूंगा, वह है कुलदीप यादव को लाना। वरुण चक्रवर्ती का कॉन्फिडेंस इस समय टूटा हुआ लग रहा है। सुपर आठ स्टेज के बाद जब से उन्होंने मजबूत टीमों का सामना किया, तो उन्होंने संघर्ष किया और बहुत सारे रन दिए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे मैदान पर जहां बड़ी बाउंड्री हैं, कुलदीप यादव एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं, क्योंकि वह फ्लैट सरफेस पर भी बॉल को टर्न करा सकते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *