समस्तीपुर से चलेगी मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन:23 अप्रैल से 16 जुलाई तक होगा फायदा, गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर से चलेगी मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन:23 अप्रैल से 16 जुलाई तक होगा फायदा, गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत

गर्मी की छुट्‌टी में मुंबई जाने की सोच रहे हैं तो रेलवे आपके लिए समस्तीपुर से मुंबई(लोकमान्यतिलक) के बीच 23 अप्रैल से सप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन के चलने से गर्मी के मौसम में होने वाली अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। समस्तीपुर रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 01043/ 01044 लोकमान्य तिलक- समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से खुलकर मुजफ्फरपुर-हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी। मुंबई की ओर से 21 अप्रैल से 14 जुलाई, तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.35 बजे बक्सर, 17.35 बजे आरा, 18.30 बजे दानापुर, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.30 बजे सोनपुर, 19.55 बजे हाजीपुर एवं 21.15 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए रात 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । जबकि समस्तीपुर से गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर- लोकमान्य तिलक स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई, प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से तड़के 3 बजे खुलकर 04.20 बजे मुजफ्फरपुर, 05.15 बजे हाजीपुर, 05.30 बजे सोनपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र, 06.48 बजे दानापुर, 07.20 बजे आरा, 08.10 बजे बक्सर और 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । इस ट्रेन के परिचालन से गर्मी की छुट्‌टी में मुंबई जाने के लिए लोगों को राहत मिलेगी। पूर्व से इस रूट पर सिर्फ एक पवन ट्रेन का परिचालन होता है। जिस ट्रेन में काफी भीड़ होती है। गर्मी की छुट्‌टी में मुंबई जाने की सोच रहे हैं तो रेलवे आपके लिए समस्तीपुर से मुंबई(लोकमान्यतिलक) के बीच 23 अप्रैल से सप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन के चलने से गर्मी के मौसम में होने वाली अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। समस्तीपुर रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 01043/ 01044 लोकमान्य तिलक- समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से खुलकर मुजफ्फरपुर-हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी। मुंबई की ओर से 21 अप्रैल से 14 जुलाई, तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.35 बजे बक्सर, 17.35 बजे आरा, 18.30 बजे दानापुर, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.30 बजे सोनपुर, 19.55 बजे हाजीपुर एवं 21.15 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए रात 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । जबकि समस्तीपुर से गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर- लोकमान्य तिलक स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई, प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से तड़के 3 बजे खुलकर 04.20 बजे मुजफ्फरपुर, 05.15 बजे हाजीपुर, 05.30 बजे सोनपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र, 06.48 बजे दानापुर, 07.20 बजे आरा, 08.10 बजे बक्सर और 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । इस ट्रेन के परिचालन से गर्मी की छुट्‌टी में मुंबई जाने के लिए लोगों को राहत मिलेगी। पूर्व से इस रूट पर सिर्फ एक पवन ट्रेन का परिचालन होता है। जिस ट्रेन में काफी भीड़ होती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *