गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर और मैसूर के बीच एक साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अप्रैल माह में कुल तीन ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 06274 (जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल) 16 से 30 अप्रैल तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से रात 10:45 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 6 बजे मैसूर पहुंचेगी। इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन संख्या 06273 (मैसूर-जोधपुर साप्ताहिक समर स्पेशल) 13 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को मैसूर से रात 8:15 बजे रवाना होगी और बुधवार शाम 5 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप करेगी। 22 डिब्बों की ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर करेगी ठहराव सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 4 एसी थ्री टियर, 9 स्लीपर, 6 जनरल (साधारण) तथा 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में यह ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी


