उत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, अधिकतम तापमान 33 डिग्री:न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री के पार, लगातार तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान

उत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, अधिकतम तापमान 33 डिग्री:न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री के पार, लगातार तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान

उत्तर छत्तीसगढ़ में भी गर्मी की शुरुआत हो गई है। सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। यह दर्ज औसत तापमान से करीब 3 डिग्री अधिक है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 16 डिग्री के पार पहुंच गया है। पाट इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी की दस्तक हो गई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापामान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया हैै। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन के तापतान में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण दिन में अब गर्मी का असर दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा
सरगुजा संभाग में रविवार को दर्ज अधिकतम तापमान औसत तपमान से 2.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार समय से पहले ही दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। पूर्व के वर्षों में मार्च के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से अधिक पहुंचता था। संभाग में रातें अब तक सर्द हो रही थीं। सोमावार को अधिकतम तापमान भी 16.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया था। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री चढ़ा है। इसके कारण रात की ठंड अब लगभग गायब हो चुकी है। 3 नवंबर के बाद से नहीं गिरा पानी
सरगुजा में लगातार लंबे समय तक अवर्षा की स्थिति बनी हुई है। सरगुजा में 3 नवंबर के बाद से पानी नहीं गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार पानी नहीं गिरने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। आने वाले दिनों में लगातार अधिकतम तापमान 33 डिग्री से अधिक बना रह सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *