समस्तीपुर में सुकन्या संदेश रथ रवाना:डाक योजनाओं के बारे में लोगों किया जाएगा जागरूक, 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड भी बनेगा

समस्तीपुर में बेटियों के लिए शुरू की गई सुकन्या योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए डाक विभाग की ओर से संदेश रथ रवाना किया गया। शहर के प्रधान डाकघर परिसर से डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर लोगों को सुकन्या योजना के बारे में जानकारी देगा। रॉबिन चंद्र ने बताया कि इस रथ के माध्यम से डाक विभाग की प्रमुख योजनाओं डाक बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI), इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), सुकन्या समृद्धि योजना, आधार सुविधा, ई-कॉमर्स सेवाएं और अन्य वित्तीय समावेशन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग पोस्ट ऑफिस की योजनाओं का लाभ ले सकें। यह रथ जन-जन तक डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक विभाग की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। इसके माध्यम से समस्तीपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, बाजारों में जाकर जागरूकता फैलाएगा। जहां स्थानीय लोगों को योजनाओं के लाभ बताए जाएंगे। पंजीकरण, खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार भी बन सकेगा डाक अधीक्षक ने आगे बताया कि इस रथ पर जीरो से 5 वर्ष के बच्चों का आधार बनाने के लिए एक टीम भी सक्रिय रहेगी। जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों का आधार बनवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी देना नहीं पड़ेगा। समस्तीपुर में बेटियों के लिए शुरू की गई सुकन्या योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए डाक विभाग की ओर से संदेश रथ रवाना किया गया। शहर के प्रधान डाकघर परिसर से डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर लोगों को सुकन्या योजना के बारे में जानकारी देगा। रॉबिन चंद्र ने बताया कि इस रथ के माध्यम से डाक विभाग की प्रमुख योजनाओं डाक बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI), इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), सुकन्या समृद्धि योजना, आधार सुविधा, ई-कॉमर्स सेवाएं और अन्य वित्तीय समावेशन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग पोस्ट ऑफिस की योजनाओं का लाभ ले सकें। यह रथ जन-जन तक डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक विभाग की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। इसके माध्यम से समस्तीपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, बाजारों में जाकर जागरूकता फैलाएगा। जहां स्थानीय लोगों को योजनाओं के लाभ बताए जाएंगे। पंजीकरण, खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार भी बन सकेगा डाक अधीक्षक ने आगे बताया कि इस रथ पर जीरो से 5 वर्ष के बच्चों का आधार बनाने के लिए एक टीम भी सक्रिय रहेगी। जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों का आधार बनवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी देना नहीं पड़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *