सुसाइड नोट-मैं चाहती नहीं थी, पर हैंडल नहीं कर पाई:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक पद पर थी कार्यरत

सुसाइड नोट-मैं चाहती नहीं थी, पर हैंडल नहीं कर पाई:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक पद पर थी कार्यरत

सीवान में सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी (26) का शव फंदे से लटका मिला है। सृष्टि मार्च 2023 से हसनपुरा प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं और वर्तमान में लहेजी पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रही थी। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला स्थित लक्ष्मीपुर मोहल्ले की है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। सृष्टि वैशाली जिले के गंगाब्रिज हाजीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय अर्जुन सिंह की बेटी थी। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सबसे पहले जानिए सुसाइड नोट में क्या है सृष्टि के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है- मैं चाहती नहीं थी, पर मैं चीजें हैंडल नहीं कर पाई। मुझे माफ कर देना मम्मी, मैंने आपको बहुत दुख दिया है। हालांकि, इस सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सृष्टि यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, ऐसे में नोट की भाषा और लिखावट संदेह पैदा करती है। पुलिस की ओर से आधिकारिक दस्तावेजों से मिलान की गई, तो प्रारंभिक स्तर पर मिलान नहीं हुआ। अब जानिए सृष्टि के भाई ने क्या कहा मृतका के भाई आशुतोष ने बताया कि सृष्टि सोमवार को मौर्या एक्सप्रेस से हाजीपुर से सीवान पहुंची थी और रात करीब 9 बजे मेरी बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मंगलवार की सुबह सृष्टि से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक के कहने पर पड़ोसी कमरे तक पहुंचे और दरवाजे को हल्का धक्का दिया, तो वह खुल गया। सृष्टि का शव फंदे से लटका था, जबकि उसका शरीर जमीन को छू रहा था। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे मां और भाई घटना की सूचना मिलने के बाद सृष्टि की मां और भाई सदर अस्पताल पहुंचे। बेटी का शव देखते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार उसे जीवित होने की उम्मीद में धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए खाटू श्याम ले जाने की बात कहती रहीं। हालांकि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने बताया कि, सृष्टि सोमवार को कार्यालय नहीं आई थी। पूछताछ करने पर एक सहकर्मी को उसने फोन पर बताया था कि वह ट्रेन से सीवान आ रही है। थाना प्रभारी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। एक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसपर अभी संदेह है। शव को पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस हर एंगल पर जांच शुरू कर दी है। सीवान में सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी (26) का शव फंदे से लटका मिला है। सृष्टि मार्च 2023 से हसनपुरा प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं और वर्तमान में लहेजी पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रही थी। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला स्थित लक्ष्मीपुर मोहल्ले की है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। सृष्टि वैशाली जिले के गंगाब्रिज हाजीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय अर्जुन सिंह की बेटी थी। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सबसे पहले जानिए सुसाइड नोट में क्या है सृष्टि के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है- मैं चाहती नहीं थी, पर मैं चीजें हैंडल नहीं कर पाई। मुझे माफ कर देना मम्मी, मैंने आपको बहुत दुख दिया है। हालांकि, इस सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सृष्टि यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, ऐसे में नोट की भाषा और लिखावट संदेह पैदा करती है। पुलिस की ओर से आधिकारिक दस्तावेजों से मिलान की गई, तो प्रारंभिक स्तर पर मिलान नहीं हुआ। अब जानिए सृष्टि के भाई ने क्या कहा मृतका के भाई आशुतोष ने बताया कि सृष्टि सोमवार को मौर्या एक्सप्रेस से हाजीपुर से सीवान पहुंची थी और रात करीब 9 बजे मेरी बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मंगलवार की सुबह सृष्टि से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक के कहने पर पड़ोसी कमरे तक पहुंचे और दरवाजे को हल्का धक्का दिया, तो वह खुल गया। सृष्टि का शव फंदे से लटका था, जबकि उसका शरीर जमीन को छू रहा था। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे मां और भाई घटना की सूचना मिलने के बाद सृष्टि की मां और भाई सदर अस्पताल पहुंचे। बेटी का शव देखते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार उसे जीवित होने की उम्मीद में धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए खाटू श्याम ले जाने की बात कहती रहीं। हालांकि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने बताया कि, सृष्टि सोमवार को कार्यालय नहीं आई थी। पूछताछ करने पर एक सहकर्मी को उसने फोन पर बताया था कि वह ट्रेन से सीवान आ रही है। थाना प्रभारी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। एक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसपर अभी संदेह है। शव को पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस हर एंगल पर जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *