सिटी रिपोर्टर | नावकोठी बखरी विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बखरी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र के लोगों से मिलकर हालचाल जाना। नावकोठी के विभिन्न पंचायतों के लोगों से मिल कर विकास कार्यों की समीक्षा भी कर रहे थे। रजाकपुर स्थित ब्रह्म स्थान में आयोजित अखंड सीताराम नाम संकीर्तन रामधुनी का उद्घाटन किया। वहां उनका मंटून महाराज जी, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, गोपाल महतो, विजय कुमार, अखिलेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहां से हसनपुर बागर के नाथ बागर स्थित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। वहीं नावकोठी में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध किशोर सिंह के आवास पर आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में भाग लिया। नावकोठी पंचायत में मुखिया राष्ट्रपति कुमार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मंत्री का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही बखरी विधानसभा क्षेत्र विकास के मायने में काफी पीछे रहा है। वह अब हासिये पर नहीं रहेगा। बिहार विकास की पहली पायदान बखरी के विकास से होगी। नावकोठी मुखिया सह मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार तथा जनप्रतिनिधियों ने मंत्री एवं चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद का अभिनन्दन किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, लोजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, अजय टाइगर, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय,अवध किशोर सिंह,मनीष कुमार, अशोक कुमार रंजन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता, जिप सदस्य भाजपा नेता अमित देव, मो. महबूब, नीतीश जयसवाल, सहित दर्जनाधिक एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। सिटी रिपोर्टर | नावकोठी बखरी विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बखरी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र के लोगों से मिलकर हालचाल जाना। नावकोठी के विभिन्न पंचायतों के लोगों से मिल कर विकास कार्यों की समीक्षा भी कर रहे थे। रजाकपुर स्थित ब्रह्म स्थान में आयोजित अखंड सीताराम नाम संकीर्तन रामधुनी का उद्घाटन किया। वहां उनका मंटून महाराज जी, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, गोपाल महतो, विजय कुमार, अखिलेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहां से हसनपुर बागर के नाथ बागर स्थित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। वहीं नावकोठी में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध किशोर सिंह के आवास पर आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में भाग लिया। नावकोठी पंचायत में मुखिया राष्ट्रपति कुमार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मंत्री का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही बखरी विधानसभा क्षेत्र विकास के मायने में काफी पीछे रहा है। वह अब हासिये पर नहीं रहेगा। बिहार विकास की पहली पायदान बखरी के विकास से होगी। नावकोठी मुखिया सह मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार तथा जनप्रतिनिधियों ने मंत्री एवं चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद का अभिनन्दन किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, लोजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, अजय टाइगर, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय,अवध किशोर सिंह,मनीष कुमार, अशोक कुमार रंजन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता, जिप सदस्य भाजपा नेता अमित देव, मो. महबूब, नीतीश जयसवाल, सहित दर्जनाधिक एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।


