गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के तूरकहां नगर पुल के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वही इस हादसे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव निवासी प्रेम सागर कुशवाहा का 35 वर्षीय बेटा अवधेश कुमार कुशवाहा के रूप में की गई है। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली नहर पुल के पास पलटी दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि अवधेश अपने गांव निरंजना से ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लाद कर गोपालगंज विष्णु शुगर मिल में आ रहा था। इसी बीच वह जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के तूरकान्हा गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी उसकी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तुरकान्हा नहर पुल के पास स्थिति गड्ढे में पलट गई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। साथ ही उसके परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना पाकर परिजनों भी सदर अस्पताल पहुंचे और शव देखकर चीत्कार मार रोने बिलखने लगे। बताया जाता है कि अवधेश की तीन बेटी और एक बेटा है। वह अपने पूरे परिवार के साथ अपनी ससुराल गुमनिया में रहता था। उसके मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के तूरकहां नगर पुल के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वही इस हादसे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव निवासी प्रेम सागर कुशवाहा का 35 वर्षीय बेटा अवधेश कुमार कुशवाहा के रूप में की गई है। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली नहर पुल के पास पलटी दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि अवधेश अपने गांव निरंजना से ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लाद कर गोपालगंज विष्णु शुगर मिल में आ रहा था। इसी बीच वह जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के तूरकान्हा गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी उसकी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तुरकान्हा नहर पुल के पास स्थिति गड्ढे में पलट गई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। साथ ही उसके परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना पाकर परिजनों भी सदर अस्पताल पहुंचे और शव देखकर चीत्कार मार रोने बिलखने लगे। बताया जाता है कि अवधेश की तीन बेटी और एक बेटा है। वह अपने पूरे परिवार के साथ अपनी ससुराल गुमनिया में रहता था। उसके मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।


