सुभाष ब्रिज बनेगा आठ लेन का, पहले नौ माह में चार लेन का हो जाएगा तैयार

सुभाष ब्रिज बनेगा आठ लेन का, पहले नौ माह में चार लेन का हो जाएगा तैयार

Ahmedabad : पिछले लगभग तीन महीने से बंद सुभाष ब्रिज अब चरणबद्ध तरीके से नया रूप लेने जा रहा है। महानगरपालिका ने इसके विस्तार और मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। टेंडर में दर्शाई गई राशि 236 करोड़ रुपए है। इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। अगले दो वर्ष में यह ब्रिज आठ लेन का तैयार हो जाएगा। जबकि नौ माह में चार लेन का पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए मुहर लगा दी गई है।सुभाष ब्रिज अहमदाबाद के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। पुल में आई दरारों के कारण इसे बंद कर दिया गया है। अब इसके बंद होने से अन्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।

मनपा के अनुसार पहले चरण में लगभग नौ माह में पुल को चार लेन का बनाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में दोनों ओर नए दो-दो लेन के सेपरेट स्ट्रक्चर जोड़े जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर पुल आठ लेन का हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस डिज़ाइन से यातायात का दबाव कम होगा और सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा।

टेंडर में दर्शाई गई राशि 236 करोड़ रुपए है, जिसके तहत पुल की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। प्रस्तावित डिज़ाइन में 8.0 मीटर कैरिजवे, दोनों ओर 0.5 मीटर के क्रैश बैरियर, 1.2 मीटर फुटपाथ और 0.35 मीटर पैरापेट शामिल हैं। यह संरचना अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी।ब्रिज के स्लेब पर वाटर प्रूफ मैम्बरेन तथा बीटू मिनश वेरिंग कोट होगा।

मनपा के अनुसार मंजूरी मिलने के बाद कार्य जल्द शुरू होगा और निर्धारित दो वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल के तैयार होने पर रोज़ाना लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी और अहमदाबाद की आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *