‘8 घंटे पूरी कंसंट्रेशन के साथ पढ़ाई करें, सफलता मिलेगी’:सहरसा में स्कॉलरशिप टेस्ट में सफल 50 छात्रों को DSP ने किया सम्मानित

‘8 घंटे पूरी कंसंट्रेशन के साथ पढ़ाई करें, सफलता मिलेगी’:सहरसा में स्कॉलरशिप टेस्ट में सफल 50 छात्रों को DSP ने किया सम्मानित

सहरसा के डीबी रोड स्थित पूजा बैंक्विट हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्याआश्रम क्लासेस द्वारा स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (VSET) के प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहरसा के डीएसपी खालिद हयात, महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी और सब इंस्पेक्टर सुजाता रानी सहित कई शिक्षाविद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। डीएसपी खालिद हयात ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को सिविल सर्विस और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सहरसा में छात्रों को वन-टू-वन और इंटर्नशिप गाइडेंस प्रदान करने की इस पहल को सराहनीय बताया। डीएसपी हयात ने छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि यदि वे प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। 8 वर्षों से सहरसा में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थान के संचालकों ने बताया कि विद्याआश्रम क्लासेस पिछले 8 वर्षों से सहरसा में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है और इसे शहरवासियों का निरंतर विश्वास व सहयोग मिला है। उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया। स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (VSET) का आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है। 50 छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरित किए गए यह परीक्षा हर साल फरवरी में आयोजित होती है, जिसमें शहर के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बिना किसी रजिस्ट्रेशन शुल्क के भाग लेने का अवसर मिलता है। इस वर्ष भी परीक्षा में सफल लगभग 50 छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन-तीन हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया। सहरसा के डीबी रोड स्थित पूजा बैंक्विट हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्याआश्रम क्लासेस द्वारा स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (VSET) के प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहरसा के डीएसपी खालिद हयात, महिला थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी और सब इंस्पेक्टर सुजाता रानी सहित कई शिक्षाविद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। डीएसपी खालिद हयात ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को सिविल सर्विस और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सहरसा में छात्रों को वन-टू-वन और इंटर्नशिप गाइडेंस प्रदान करने की इस पहल को सराहनीय बताया। डीएसपी हयात ने छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि यदि वे प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। 8 वर्षों से सहरसा में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थान के संचालकों ने बताया कि विद्याआश्रम क्लासेस पिछले 8 वर्षों से सहरसा में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है और इसे शहरवासियों का निरंतर विश्वास व सहयोग मिला है। उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया। स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (VSET) का आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है। 50 छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरित किए गए यह परीक्षा हर साल फरवरी में आयोजित होती है, जिसमें शहर के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बिना किसी रजिस्ट्रेशन शुल्क के भाग लेने का अवसर मिलता है। इस वर्ष भी परीक्षा में सफल लगभग 50 छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन-तीन हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *