छात्रों को मिलेगा अपस्किलिंग प्रशिक्षण, स्टार्टअप सेल भी जल्द शुरू होगी

छात्रों को मिलेगा अपस्किलिंग प्रशिक्षण, स्टार्टअप सेल भी जल्द शुरू होगी

एनआइटी गोवा ने राज्य के विद्यार्थियों को अपस्किलिंग प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। यह जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश जायसवाल ने 11वें दीक्षांत समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि गोवा क्षेत्र के विकास में हर संभव योगदान देने को तैयार है और इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है। अब तक लगभग 1,000 हाईस्कूल विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक की जानकारी बढ़ाने के लिए संस्थान का दौरा किया है। नए शैक्षणिक सत्र से तीन नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे और जल्द ही स्टार्टअप व इनक्यूबेशन सेल भी स्थापित की जाएगी। संस्थान को अब तक 22 पेटेंट मिल चुके हैं, जबकि आठ प्रक्रियाधीन हैं। आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बावजूद छात्रों को 82 प्रतिशत प्लेसमेंट मिला है। संस्थान ने पोस्ट-डॉक्टोरल स्कॉलरशिप भी शुरू की है। नए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली, वैदिक गणित, कौटिल्य के आर्थिक विचार और नैतिक मूल्यों जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *