प्रायोगिक परीक्षा छोड़े छात्रों को मिलेगा मौका:वाराणासी में UP बोर्ड की परीक्षा होने के बाद छूटे परीक्षार्थी दे सकेंगे प्रायोगिक परीक्षा

प्रायोगिक परीक्षा छोड़े छात्रों को मिलेगा मौका:वाराणासी में UP बोर्ड की परीक्षा होने के बाद छूटे परीक्षार्थी दे सकेंगे प्रायोगिक परीक्षा

UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसके पहले 2 से 9 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षाएं हो चुकी हैं जिसमें 671 छात्र-छात्राओं ने प्रायोगिक परीक्षा छोड़ दी थी। इन सभी विद्यार्थियों की ओर से यह परीक्षाएं देने का एक और मौका बोर्ड परीक्षा के बाद दिया जाएगा। दरअसल, इस बार प्रदेश भर में दो चरणों में हुए प्रैक्टिकल वाराणसी में दूसरे चरण में कराए गए। यह परीक्षाएं 2 से 9 फरवरी तक हुईं। इसके 671 छात्रों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी थी। इन सभी छात्रों के लिए बोर्ड ने 13 फरवरी तक एक मौका दिया था लेकिन इन छात्रों की उपस्थिति नहीं हो सकी। अब बोर्ड की लिखित परीक्षाओं के बाद एक और मौका दिया जाएगा। इसकी डेट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की जाएगी। UP बोर्ड के सहायक सचिव मनोज कुमार की ओर से बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के हित में ध्यान रखते हुए बोर्ड की ओर से यह निर्णय लिया गया है। हर बार ऐसे छात्र-छात्राओं को दोबारा मौका मिलता है लेकिन यह मौका बोर्ड की लिखित परीक्षाएं खत्म होने के बाद मिलता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *