जबलपुर में शराब दुकान के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:एबीवीपी भी समर्थन में उतरी, लाडली पथ पर प्रस्तावित है शराब दुकान

जबलपुर में शराब दुकान के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:एबीवीपी भी समर्थन में उतरी, लाडली पथ पर प्रस्तावित है शराब दुकान

जबलपुर के कछपुरा ब्रिज स्थित लाडली पथ पर प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने प्रदर्शन किया। यूपीएससी और पीएससी अभ्यर्थियों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल हुए। छात्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में 250 से 300 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उनकी कोचिंग तक आवाजाही इसी मार्ग से होती है, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित होने की आशंका है। यूपीएससी अभ्यर्थी तुषार द्विवेदी ने बताया कि 24 अप्रैल से पीएससी परीक्षा और जून में यूपीएससी परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे समय में शराब दुकान खुलने की सूचना से छात्र चिंतित हैं। एबीवीपी ने समर्थन में उतरकर किया विरोध एबीवीपी के महानगर मंत्री आर्यन पूंज ने कहा कि संगठन को जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छात्रों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। कलेक्टर से मिले आश्वासन के बाद भी पहुंचा स्टॉक कोचिंग संचालक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्टर से मुलाकात में दुकान नहीं खुलने का आश्वासन मिला था। इसके बावजूद रात में परिसर में बीयर की कैरेट रखवा दी गई। छात्रों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में इस स्थान से शराब दुकान का प्रस्ताव तत्काल निरस्त किया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *