जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के बीए पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थी अक्षय भास्कर ने अपने निजी जिंदगी के अनुभवों के आधार पर एवं आजकल के युवाओं को प्रेरित करने वाली पुस्तक सीक्रेट्स ऑफ़ सोल स्ट्रैंथ पब्लिश की। जिसमें अक्षय ने 39 कहानियों के माध्यम से निजी जिंदगी के अनुभव साझा किए हैं। इस के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया है। उसने अपना प्रेरणास्रोत डॉ. नीरजा ढींगरा एवं अपने पिता को माना है जिनकी सर्जनात्मकता से प्रभावित होकर वह निरंतर अच्छी पुस्तकें पढ़ता रहता था और पढ़ते-पढ़ते उसने खुद की किताब लिखने की ठानी। डॉ नीरजा ढींगरा ने कहा कि वह इसी तरह भविष्य में भी साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाये और अपने व्यक्तित्व को और भी निखारे।


