स्टूडेंट वेलफेयर विभाग ने बांटीं फ्री बुक्स

स्टूडेंट वेलफेयर विभाग ने बांटीं फ्री बुक्स

जालंधर | कन्या महा विद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की ओर से छात्राओं को बांटी गई मुफ्त किताबें। बता दें यह फ्री बुक बैंक विभाग की ओर से पिछले कई सालों से कॉलेज कैंपस में छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है। इस बैंक की ओर से हर सेमेस्टर में छात्राओं की सुविधा के लिए सभी विषयों की पुस्तकें ज़रूरत अनुसार बांटी जाती हैं। इस सेमेस्टर के दौरान भी अब तक 500 से ज्यादा पुस्तकें बाटी जा रही है। जिसको लेकर प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महा विद्यालय के बुक बैंक के अंतर्गत छात्राओं की ओर से अपनी पिछली कक्षाओं के सिलेबस के साथ संबंधित बुक बैंक में जमा करवाई जाती हैं। इस बैंक में छात्राओं की ओर से अंग्रेज़ी, इतिहास, केमिस्ट्री, फिज़िक्स, पंजाबी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, गणित आदि की पुस्तकें प्राप्त की जा रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *