मधुबनी जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अंधराठाढ़ी थाना पुलिस ने संदीप यूनिवर्सिटी में पिस्टल लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास सिंह को भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको गांव से पकड़ा गया, जहां वह फर्जी नाम से छिपा हुआ था। उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल में हुई। शुक्रवार रात करीब नौ बजे यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ कैंपस का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को हाथ में पिस्टल लहराते देखा। घबराकर आरोपी बाउंड्री फांदकर हुआ फरार सुरक्षाकर्मियों को देखते ही आरोपी घबरा गया और कट्टा फेंककर भागने लगा। उसने बाउंड्री फांदकर और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाबी हासिल की। सुरक्षाकर्मियों ने कट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान की और तत्काल अंधराठाढ़ी थाना को सूचना दी। सूचना मिलने पर अंधराठाढ़ी थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको गांव में छापेमारी कर फर्जी नाम से छिपे विकास सिंह को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। देसी कट्टे के साथ पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास सिंह, पुत्र चंद्रप्रकाश सिंह, निवासी सिजौल, थाना अंधराठाढ़ी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से बरामद अवैध देसी कट्टे के साथ उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर हिरासत प्राप्त की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में हथियारों का चलन चिंताजनक है और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। एसपी ने सुरक्षाकर्मियों की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जिलेभर में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मधुबनी जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अंधराठाढ़ी थाना पुलिस ने संदीप यूनिवर्सिटी में पिस्टल लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास सिंह को भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको गांव से पकड़ा गया, जहां वह फर्जी नाम से छिपा हुआ था। उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल में हुई। शुक्रवार रात करीब नौ बजे यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ कैंपस का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को हाथ में पिस्टल लहराते देखा। घबराकर आरोपी बाउंड्री फांदकर हुआ फरार सुरक्षाकर्मियों को देखते ही आरोपी घबरा गया और कट्टा फेंककर भागने लगा। उसने बाउंड्री फांदकर और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाबी हासिल की। सुरक्षाकर्मियों ने कट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान की और तत्काल अंधराठाढ़ी थाना को सूचना दी। सूचना मिलने पर अंधराठाढ़ी थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको गांव में छापेमारी कर फर्जी नाम से छिपे विकास सिंह को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। देसी कट्टे के साथ पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास सिंह, पुत्र चंद्रप्रकाश सिंह, निवासी सिजौल, थाना अंधराठाढ़ी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से बरामद अवैध देसी कट्टे के साथ उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर हिरासत प्राप्त की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में हथियारों का चलन चिंताजनक है और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। एसपी ने सुरक्षाकर्मियों की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जिलेभर में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


