पटना में दिनदहाड़े छात्र का मर्डर, बीच सड़क गला रेता:पिता से मिलने लखीसराय से आया था;परिजन बोले-फोन करते रहे पर नहीं आई पुलिस

पटना में दिनदहाड़े छात्र का मर्डर, बीच सड़क गला रेता:पिता से मिलने लखीसराय से आया था;परिजन बोले-फोन करते रहे पर नहीं आई पुलिस

पटना में दिनदहाड़े बीच सड़क युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गौरव कुमार(22) के रूप में हुई है। गौरव बीए पार्ट 1 का छात्र था। बदमाशों ने सड़क पर दौड़ाकर गौरव को पटक दिया फिर उसके बाद चाकू से गोद डाला। परिजनों का आरोप है कि डायल 112 को खबर दी गई लेकिन वो लोग वक्त पर नहीं आए। घटना कंकड़बाग थाना इलाके के लोहियानगर के नेक्टर हॉस्पिटल के पास की है। सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात की कहानी गौरव लखीसराय के बड़हिया रामनगर हृदनबिगहा का रहने वाला था। उसके पिता पटना में कारोबार करते हैं। गौरव गांव से यहां अपने पिता के पास आया हुआ था।मृतक के भाई सौरव ने बताया कि, ‘मंगलवार की शाम MIG पार्क में गौरव ने एक लड़के को सिगरेट लाने के लिए 200 रुपए दिए थे, लेकिन लड़के ने रुपए नहीं लौटाए। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद गौरव को लड़कों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। गौरव अपनी लोहियानगर स्थित रानी स्टील शटर दुकान पर आया और घटना के बारे में अपने भाई को बताया। हम लोगों ने गौरव का इलाज कराया। लेकिन कुछ देर बाद देखा कि कुछ लड़के हमारे दुकान की रेकी कर रहे हैं। स्टिक, फाइटर और चाकू लेकर आए थे बदमाश सौरव ने बताया कि बुधवार की सुबह मेरे भाई को 15 से 20 की संख्या में बदमाश मारने आए थे। बदमाशों के हाथ में स्टिक, फाइटर और चाकू था। हम लोग बीच बचाव करने आए, लेकिन बदमाशों ने मेरे भाई को मेरी दुकान के ठीक गेट पर चाकू से गोद दिया। बीच बचाव में हमारे घरवालों को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद भाई को नेक्टर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई सौरव का कहना है कि, घटना के वक्त हमलोग लगातार डायल 112 को कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं आई। फॉरेंसिंक की टीम मौके पर पहुंची घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और छानबीन में जुट गई। फॉरेंसिंक की टीम में सबूत इकट्ठा कर रही है। कंकड़बाग पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें बैंक लूट के पैसे के लिए हुआ अमन का मर्डर:दोस्त ने 5 लाख में हायर किया शूटर, SSP बोले-सफेदपोश भी साजिश में शामिल पटना में बैंक डकैत अमन शुक्ला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 3 बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने परसा बाजार के जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार उर्फ सोनू और बिहटा के धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अमन शुक्ला और सोनू उर्फ कल्लू दोस्त थे। पूरी खबर पढ़ें पटना में दिनदहाड़े बीच सड़क युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गौरव कुमार(22) के रूप में हुई है। गौरव बीए पार्ट 1 का छात्र था। बदमाशों ने सड़क पर दौड़ाकर गौरव को पटक दिया फिर उसके बाद चाकू से गोद डाला। परिजनों का आरोप है कि डायल 112 को खबर दी गई लेकिन वो लोग वक्त पर नहीं आए। घटना कंकड़बाग थाना इलाके के लोहियानगर के नेक्टर हॉस्पिटल के पास की है। सरेआम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात की कहानी गौरव लखीसराय के बड़हिया रामनगर हृदनबिगहा का रहने वाला था। उसके पिता पटना में कारोबार करते हैं। गौरव गांव से यहां अपने पिता के पास आया हुआ था।मृतक के भाई सौरव ने बताया कि, ‘मंगलवार की शाम MIG पार्क में गौरव ने एक लड़के को सिगरेट लाने के लिए 200 रुपए दिए थे, लेकिन लड़के ने रुपए नहीं लौटाए। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद गौरव को लड़कों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। गौरव अपनी लोहियानगर स्थित रानी स्टील शटर दुकान पर आया और घटना के बारे में अपने भाई को बताया। हम लोगों ने गौरव का इलाज कराया। लेकिन कुछ देर बाद देखा कि कुछ लड़के हमारे दुकान की रेकी कर रहे हैं। स्टिक, फाइटर और चाकू लेकर आए थे बदमाश सौरव ने बताया कि बुधवार की सुबह मेरे भाई को 15 से 20 की संख्या में बदमाश मारने आए थे। बदमाशों के हाथ में स्टिक, फाइटर और चाकू था। हम लोग बीच बचाव करने आए, लेकिन बदमाशों ने मेरे भाई को मेरी दुकान के ठीक गेट पर चाकू से गोद दिया। बीच बचाव में हमारे घरवालों को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद भाई को नेक्टर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई सौरव का कहना है कि, घटना के वक्त हमलोग लगातार डायल 112 को कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं आई। फॉरेंसिंक की टीम मौके पर पहुंची घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और छानबीन में जुट गई। फॉरेंसिंक की टीम में सबूत इकट्ठा कर रही है। कंकड़बाग पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें बैंक लूट के पैसे के लिए हुआ अमन का मर्डर:दोस्त ने 5 लाख में हायर किया शूटर, SSP बोले-सफेदपोश भी साजिश में शामिल पटना में बैंक डकैत अमन शुक्ला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 3 बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने परसा बाजार के जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार उर्फ सोनू और बिहटा के धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अमन शुक्ला और सोनू उर्फ कल्लू दोस्त थे। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *