अरवल सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सदर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ, जब एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घायल छात्र की पहचान वासिलपुर गांव निवासी लक्ष्मण साव के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। अजीत आठवीं कक्षा का छात्र है। उसने बताया कि वह अपने घर के पास स्थित गांधी पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से अजीत को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने इस घटना पर तत्काल कार्रवाई की। ग्रामीण दीपक प्रताप ने लापरवाह बाइक चालक और उसकी बाइक को पकड़ लिया। अरवल सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सदर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ, जब एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घायल छात्र की पहचान वासिलपुर गांव निवासी लक्ष्मण साव के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। अजीत आठवीं कक्षा का छात्र है। उसने बताया कि वह अपने घर के पास स्थित गांधी पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से अजीत को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने इस घटना पर तत्काल कार्रवाई की। ग्रामीण दीपक प्रताप ने लापरवाह बाइक चालक और उसकी बाइक को पकड़ लिया।


