पंजाब के लुधियाना के कस्बा समराला में एक स्टूडेंट की चाइना डोर की चपेट में आने से मौत हो गई। कातिल डोर स्टूडेंट के गले को चिर गई। स्टूडेंट 10वीं कक्षा का छात्र है। वह बाइक पर स्कूल से घर लौट रहा था कि तभी समराला बाइपास नजदीक उसके गले के आगे अचानक प्लास्टिक चाइना की डोर आ गई। उसने तुरंत बाइक रोका लेकिन डोर इतनी धारदार थी कि उसने उसका गले रेत दिया। खून से लथपथ स्टूडेंट को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट का नाम तरणजोत सिंह है। मृतक के पिता हरचंद सिंह सरपंच गांव रौले ने बताया कि मेरे बेटे की मौत का कारण चाइना डोर है। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा स्कूल से मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। तभी रास्ते में चाइना डोर उसके गले में फंस गई। जिससे मेरे जवान बेटे की मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


