मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसहनी गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सिसहनी निवासी अब्दुल रजाक की पुत्री शहनाज के रूप में की गई है। वह गांव के ही सिसहनी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल में खाना देने जाते समय हादसा परिजनों के अनुसार, शहनाज सोमवार को स्कूल में खाना देने जा रही थी। इसी दौरान गांव के भोला सिंह के घर के समीप एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शहनाज के पिता पंजाब में फौजी कैंप में जवानों के लिए वर्दी सिलाई का कार्य करते हैं और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बेटी की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शव को आरोपी के दरवाजे पर रख हंगामा हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को आरोपी के दरवाजे पर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसहनी गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सिसहनी निवासी अब्दुल रजाक की पुत्री शहनाज के रूप में की गई है। वह गांव के ही सिसहनी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल में खाना देने जाते समय हादसा परिजनों के अनुसार, शहनाज सोमवार को स्कूल में खाना देने जा रही थी। इसी दौरान गांव के भोला सिंह के घर के समीप एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शहनाज के पिता पंजाब में फौजी कैंप में जवानों के लिए वर्दी सिलाई का कार्य करते हैं और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बेटी की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शव को आरोपी के दरवाजे पर रख हंगामा हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को आरोपी के दरवाजे पर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


