आरा-सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के महादेव हाल्ट के पास भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र हसन बाजार थाना क्षेत्र के कचनथ गांव वार्ड नंबर-13 निवासी दिनेश ठाकुर का 18 साल का बेटा के कुंदन कुमार है। वह इंटर का छात्र था। ट्रैक पार करते समय हादसा कचनथ पंचायत के मुखिया ने बताया कि आज वह महादेव हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक की दूसरी तरफ टॉयलेट करने के लिए गया था। टॉयलेट करने के बाद जब वह वापस लौटने के क्रम के कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तब वहां से गुजर रहे राहगीरों की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं मृतक के परिजनों को मिली। सूचना पाकर स्थानीय स्थान एवं परिजन फौरन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां सीमा देवी व दो भाई अनीश कुमार,चंदन कुमार और एक बहन संध्या कुमारी है। घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है। मृत छात्र की मां सीमा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के महादेव हाल्ट के पास भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र हसन बाजार थाना क्षेत्र के कचनथ गांव वार्ड नंबर-13 निवासी दिनेश ठाकुर का 18 साल का बेटा के कुंदन कुमार है। वह इंटर का छात्र था। ट्रैक पार करते समय हादसा कचनथ पंचायत के मुखिया ने बताया कि आज वह महादेव हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक की दूसरी तरफ टॉयलेट करने के लिए गया था। टॉयलेट करने के बाद जब वह वापस लौटने के क्रम के कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तब वहां से गुजर रहे राहगीरों की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं मृतक के परिजनों को मिली। सूचना पाकर स्थानीय स्थान एवं परिजन फौरन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां सीमा देवी व दो भाई अनीश कुमार,चंदन कुमार और एक बहन संध्या कुमारी है। घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है। मृत छात्र की मां सीमा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


