पटना वीमेंस कॉलेज में आज स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन है। पांच पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया गया है। कॉलेज में वोटिंग शुरू हो चुकी है। वोटिंग करने वाली छात्राओं को चार अटेंडेंस मिलेंगे। इस चुनाव में 18 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। आज शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस इलेक्शन की जिम्मेदारी कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग को दी गयी है जिसकी नोडल ऑफिसर डॉ विनिता प्रियदर्शी हैं। उम्मीदवारों ने कैंपस में किया था चुनाव प्रचार शनिवार को सभी उम्मीदवार छात्राओं ने कैंपस में अपने एजेंडे का प्रचार-प्रसार किया था। बॉस्केटबॉल ग्राउंड में सभी उम्मीदवारों ने दिये गये जगह पर अपने-अपने हैंडमेड पोस्टर लगाए थे। पोस्टर में उन्होंने अपना नाम, तस्वीर, अपने एचिवमेंट का सर्टिफिकेट, पोस्ट और मुद्दे लिखे गये थे। छात्राओं ने सुबह 10:30 से 4 बजे तक क्लास में भी जाकर अपना कैंपेनिंग किया था। ऑनलाइन मोड में सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी छात्राओं ने किया अपने पोस्टर और वीडियो को शेयर किए थे। इन पांच मुख्य पदों के लिए हो रहा है मुकाबला कॉलेज में मुख्य रूप से पांच पदों—प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और एनवायर्नमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के लिए चुनाव हो रहा है। नियम के अनुसार, इन पदों पर दूसरे स्थान (सेकंड हाईएस्ट वोट) पर रहने वाली छात्राओं को क्रमशः वाइस प्रीमियर, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी, जॉइंट कल्चरल सेक्रेटरी, जॉइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और जॉइंट इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के रूप में चयनित किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रिंसिपल नॉमिनी के तौर पर भी दो छात्राओं का चयन होता है। मैदान में उतरीं ये उम्मीदवार प्रीमियर- अलिबा नदीम, समीक्षा राज, मोनालिसा, सिम्मी सिंह, आयुषी आर्या। जेनरल सेक्रेटरी- सोनल कुमारी, वैष्णवी श्रीवास्तव, सान्या सिन्हा, आयशा अरा, अनुष्का रॉय। कल्चरल सेक्रेटरी- यशिका राज, मुस्कान शर्मा, अंजलि गुप्ता। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी- ऋचा कुमारी, खुशी कुमारी। इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी- स्वाति प्रिया, वागिशा वरियार, रुपाली सिंह। पटना वीमेंस कॉलेज में आज स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन है। पांच पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया गया है। कॉलेज में वोटिंग शुरू हो चुकी है। वोटिंग करने वाली छात्राओं को चार अटेंडेंस मिलेंगे। इस चुनाव में 18 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। आज शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस इलेक्शन की जिम्मेदारी कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग को दी गयी है जिसकी नोडल ऑफिसर डॉ विनिता प्रियदर्शी हैं। उम्मीदवारों ने कैंपस में किया था चुनाव प्रचार शनिवार को सभी उम्मीदवार छात्राओं ने कैंपस में अपने एजेंडे का प्रचार-प्रसार किया था। बॉस्केटबॉल ग्राउंड में सभी उम्मीदवारों ने दिये गये जगह पर अपने-अपने हैंडमेड पोस्टर लगाए थे। पोस्टर में उन्होंने अपना नाम, तस्वीर, अपने एचिवमेंट का सर्टिफिकेट, पोस्ट और मुद्दे लिखे गये थे। छात्राओं ने सुबह 10:30 से 4 बजे तक क्लास में भी जाकर अपना कैंपेनिंग किया था। ऑनलाइन मोड में सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी छात्राओं ने किया अपने पोस्टर और वीडियो को शेयर किए थे। इन पांच मुख्य पदों के लिए हो रहा है मुकाबला कॉलेज में मुख्य रूप से पांच पदों—प्रीमियर, जनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और एनवायर्नमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के लिए चुनाव हो रहा है। नियम के अनुसार, इन पदों पर दूसरे स्थान (सेकंड हाईएस्ट वोट) पर रहने वाली छात्राओं को क्रमशः वाइस प्रीमियर, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी, जॉइंट कल्चरल सेक्रेटरी, जॉइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और जॉइंट इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी के रूप में चयनित किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रिंसिपल नॉमिनी के तौर पर भी दो छात्राओं का चयन होता है। मैदान में उतरीं ये उम्मीदवार प्रीमियर- अलिबा नदीम, समीक्षा राज, मोनालिसा, सिम्मी सिंह, आयुषी आर्या। जेनरल सेक्रेटरी- सोनल कुमारी, वैष्णवी श्रीवास्तव, सान्या सिन्हा, आयशा अरा, अनुष्का रॉय। कल्चरल सेक्रेटरी- यशिका राज, मुस्कान शर्मा, अंजलि गुप्ता। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी- ऋचा कुमारी, खुशी कुमारी। इन्वायरमेंट एंड डिसिप्लिन सेक्रेटरी- स्वाति प्रिया, वागिशा वरियार, रुपाली सिंह।


