उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई:अध्यापक ने छड़ी से पीटा; वीडियो आया सामने

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई:अध्यापक ने छड़ी से पीटा; वीडियो आया सामने

उज्जैन के महर्षि सान्दीपनी राष्ट्रिय वेदविद्या प्रतिष्ठान का एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें यहां के अध्यापक और वार्डन की जिम्मेदारी निभाने वाले शख्स ने नाबालिग छात्र की छड़ी से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के वीडियो में छड़ी की मार से छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है। वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित राष्ट्रीय आदर्श वेदविद्या के परिसर स्थित विद्यालय का बताया जा रहा है। जिसमें सामवेद राणायनी शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवडे के द्वारा विद्यार्थी को छड़ी से लगातार बुरी तरह पीटा जा रहा है। वीडियो में वेद की शिक्षा लेने वाले छात्र से अध्यापक दत्तदास शेवडे लगातार दूसरे के बिस्तर पर सोने को लेकर सवाल जवाब करते हुए उसे पिट रहे हैं। इस दौरान छात्र छड़ी की मार से चिल्ला रहा है। वीडियो वही रूम में बैठे किसी व्यक्ति ने बनाया है। शनिवार को वीडियो वायरल हुआ है। विद्यालय की छुट्टी होने के चलते किसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भारत सरकार के अधीन वेद विद्या प्रतिष्ठान में वेद पाठशाला वैदिक अध्ययन कराया जाता है। वैदिक शिक्षा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का कार्य करता है। देशभर से छात्र वेद अध्ययन के लिए आते हैं वेद विद्या प्रतिष्ठान में विद्यालय के साथ आवासीय संस्थान भी है, देशभर के छात्र यहां पर वेद की पदाई करने आते हैं और यहीं रहते हैं। वेद पाठी छात्रों के लिए ‘ब्राह्म मुहूर्त’ (सुबह जल्दी जागना) में उठना और संध्यावंदन करना अनिवार्य होता है। वार्डन यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र इस समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें। छात्रावास की सफाई, भोजन की गुणवत्ता और छात्रों के स्वास्थ्य की देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी होती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *