शराब के पैसे न देने पर छात्र पर हमला:हिसार में धारदार हथियार से वार, दुकान से नकदी लेकर फरार, 5 पर केस

शराब के पैसे न देने पर छात्र पर हमला:हिसार में धारदार हथियार से वार, दुकान से नकदी लेकर फरार, 5 पर केस

हिसार जिले के नारनौंद में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुसकर युवक को पीटा गया। पुलिस ने इस संबंध में पांच नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर-5 निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए फाइनल ईयर का छात्र है। उसके पिता की गांव में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है, जहां वह अकेला बैठा था। इसी दौरान विकास, आकाश, संजय, कन्हैया और बिजेंद्र सहित कुछ अन्य युवक डंडे और चाकू लेकर दुकान पर पहुंचे। शराब पीने के लिए मांगे थे पैसे गौरव के अनुसार, आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गौरव के सिर, हाथ, पैर और माथे पर चोटें आईं। दुकाने के गल्ले से निकाले 3 हजार उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और दुकान के गल्ले से करीब 3 हजार रुपये निकाल लिए। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रंजिश के चलते वारदात गौरव ने बताया कि करीब दस दिन पहले आरोपियों की उसके परिवार के साथ कहासुनी हुई थी, और उसी रंजिश के चलते उन्होंने यह हमला किया। घटना के बाद घायल युवक को पहले नागरिक अस्पताल नारनौंद ले जाया गया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल हिसार रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में उसे तीन चोटें बताई गई हैं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस जांच अधिकारी एसआई कविता ने बताया कि मौके की जांच और बयानों की तस्दीक में मारपीट की घटना की पुष्टि हुई है। हालांकि, दुकान से रुपये निकालने की बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 333, 351(3), 190, 191(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *