भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद में सफाईकर्मियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी रही। पेडिंग वेतन और पीएफ भुगतान नहीं होने से कर्मियों में नाराजगी है। रविवार को अपनी समस्या लेकर स्थानीय जेडीयू विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल के आवास पर पहुंचे। कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना। तत्काल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार से फोन पर बात कर समस्या के समाधान करने की बात कही। मंगलवार को होगी बैठक कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार ने फोन पर बताया कि मंगलवार को सभी सफाईकर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। वेतन, पीएफ समेत अन्य लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर गंभीर है। हालांकि, सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद में सफाईकर्मियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी रही। पेडिंग वेतन और पीएफ भुगतान नहीं होने से कर्मियों में नाराजगी है। रविवार को अपनी समस्या लेकर स्थानीय जेडीयू विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल के आवास पर पहुंचे। कर्मियों ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना। तत्काल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार से फोन पर बात कर समस्या के समाधान करने की बात कही। मंगलवार को होगी बैठक कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार ने फोन पर बताया कि मंगलवार को सभी सफाईकर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। वेतन, पीएफ समेत अन्य लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर गंभीर है। हालांकि, सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।


