लुधियाना में LPG पर सख्ती:सप्लाई संकट के बीच छापेमारी तेज, 75 में से 20 एजेंसियों पर विभाग की छापामारी

लुधियाना में LPG पर सख्ती:सप्लाई संकट के बीच छापेमारी तेज, 75 में से 20 एजेंसियों पर विभाग की छापामारी

अमेरिका,इजराइल और इरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण लुधियाना में भी LPG की भारी किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई में देरी और सख्त नियंत्रण के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शहर में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीमों ने LPG से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया है। प्रशासन के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों से ओवरचार्जिंग, अवैध जमाखोरी और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई तेज की गई। 75 एजेंसियों में से 20 की जांच
अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना में करीब 75 LPG एजेंसियां हैं, जिनमें से अब तक 20 की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान दो एजेंसियां गैर-कार्यरत मिलीं-एक में बुकिंग से जुड़ी समस्या थी, जबकि दूसरी निरीक्षण के समय बंद पाई गई। इससे मौजूदा सप्लाई संकट के बीच सेवा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक हफ्ते तक की हो रही देरी
वर्तमान हालात के कारण LPG सप्लाई में करीब एक हफ्ते तक की देरी देखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहले सप्लाई सामान्य थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के चलते वितरण व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
सरकार ने नए प्रबंध के तहत कमर्शियल LPG सप्लाई को लगभग रोक दिया है। अब सिलेंडर केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी सेक्टरों को सीमित आधार पर दिए जा रहे हैं।
वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि घरों की जरूरतें पूरी हो सकें। घबराहट में स्टॉकिंग से बढ़ सकता है संकट
सप्लाई सख्त होने और नए नियमों के चलते लोगों में घबराहट का माहौल है। कई उपभोक्ता सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने से कृत्रिम किल्लत पैदा हो सकती है और वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (ईस्ट) लखबीर सिंह ने कहा कि “ओवरचार्जिंग, जमाखोरी और घरेलू सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। वहीं DFSC (वेस्ट) सरताज सिंह चीमा ने लोगों से अपील की,
घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग घरेलू सप्लाई सुनिश्चित कर रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जल्द लागू होगा नया SOP अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए कमर्शियल LPG वितरण के लिए नया SOP तैयार किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग सेक्टरों के लिए सप्लाई का स्पष्ट बंटवारा तय किया जाएगा, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों और गैस का दुरुपयोग रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *