इंदौर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती:जिला प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम; इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

इंदौर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती:जिला प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम; इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

इंदौर जिले में अब एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती की जाएगी। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। अब आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की सहज उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर यह कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 जारी किया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि इंदौर जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री व कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में इन्हें किया तैनात सहायक आपूर्ति अधिकारी, कल्पना परामानिक (मोबाइल नम्बर-9399142251)
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सवेसिंह गामड़ (8120041922) सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर,
अंकित नागर (9200249020)
रोहित बर्मन (8085799812)
महेश जगताप (6260271176)
अब्दुल समद (9926062731) हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
आम उपभोक्ता अपनी शिकायत या सुझाव कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 पर दर्ज करा सकते हैं या फिर कलेक्टोरेट ऑफिस के रूम नंबर 221 में ऑफिस के समय खुद आकर भी जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी और उनकी टीम प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर उनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *