गयाजी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पानी टंकी पर लगे रामनवमी के झंडे को उखाड़ने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना छकरबंधा थाना क्षेत्र के छकरबंधा गांव की है। 28 मार्च को गांव के स्कूल के पास पानी टंकी पर लगा झंडा किसी ने उखाड़ दिया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम समतुलह अंसारी बताया। वह छकरबंधा का ही रहने वाला है। माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस मामले में वादी के लिखित आवेदन पर छकरबंधा थाना में कांड संख्या 08/26 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक उन्माद फैलाने और माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं। पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी भड़काऊ गतिविधि से दूर रहें। आपसी भाईचारा बनाए रखें। गयाजी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पानी टंकी पर लगे रामनवमी के झंडे को उखाड़ने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना छकरबंधा थाना क्षेत्र के छकरबंधा गांव की है। 28 मार्च को गांव के स्कूल के पास पानी टंकी पर लगा झंडा किसी ने उखाड़ दिया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम समतुलह अंसारी बताया। वह छकरबंधा का ही रहने वाला है। माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस मामले में वादी के लिखित आवेदन पर छकरबंधा थाना में कांड संख्या 08/26 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक उन्माद फैलाने और माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं। पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी भड़काऊ गतिविधि से दूर रहें। आपसी भाईचारा बनाए रखें।


