घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर सख्ती, 7 सिलेण्डर जप्त

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर सख्ती, 7 सिलेण्डर जप्त

धौलपुर. राज्य सरकार के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत धौलपुर जिले में जिला रसद कार्यालय की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 4 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर 7 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किए।

जिला रसद अधिकारी मणि खीची ने बताया कि जगदीश तिराहा स्थित शिवम मिष्ठान भंडार से 5 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा न्यू अग्रवाल मिष्ठान भण्डार से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर जप़्त किए गएए जिनका उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था। दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आर्शिवाद होटल एवं बीकानेर मिष्ठान की भी जांच की गई, जहां व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का उपयोग पाया गया, जो नियमानुसार है। इसके अतिरिक्त धौलपुर शहर स्थित शिवेन गैस सर्विस की भी जांच कर अभिलेखों एवं वितरण व्यवस्था का परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर केवल घरेलू उपयोग के लिए ही निर्धारित हैं। उनका व्यावसायिक उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है और इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी गजेन्द्र बाबू शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक जितेन्द्र गोठवाल भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *