श्रीगंगानगर में आवारा कुत्ते का बच्चों पर हमला:पंजाब से शादी समारोह में शामिल होने आए थे, 2 मासूम घायल

श्रीगंगानगर में आवारा कुत्ते का बच्चों पर हमला:पंजाब से शादी समारोह में शामिल होने आए थे, 2 मासूम घायल

श्रीगंगानगर में आवारा कुत्ते के हमला करने से 2 मासूम बच्चे घायल हो गए। बच्चे अपने परिवार के साथ पंजाब से यहां शादी समारोह में आए हुए थे। घटना श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर के वार्ड नं-18 की है।
जानकारी अनुसार- पदमपुर के वार्ड नंबर-18 में स्थित धानका समाज धर्मशाला में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में एक परिवार अपने बच्चों के साथ आया हुआ था। इस दौरान धर्मशाला के बाहर खेल रहे दोनों बच्चों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चों को कई जगह से काट लिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने कुत्ते को भगाया। घटना के बाद परिजन तुरंत दोनों बच्चों को पदमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार- दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *