नवादा में जन सुराज की रणनीति बैठक:प्रशांत किशोर ने पंचायत चुनाव पर साढ़े 3 घंटे मंथन किया, हर पंचायत में उम्मीदवार पर चर्चा

नवादा में जन सुराज की रणनीति बैठक:प्रशांत किशोर ने पंचायत चुनाव पर साढ़े 3 घंटे मंथन किया, हर पंचायत में उम्मीदवार पर चर्चा

नवादा जिले के प्रसाद बीघा में बिहार नवनिर्माण अभियान (जन सुराज से जुड़ा संगठन) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने संगठन के नेताओं के साथ भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी बिहार पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा करना था, जिस पर लगभग साढ़े तीन घंटे तक विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और जन सुराज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। चर्चा का केंद्र बिंदु यह था कि क्या जन सुराज हर पंचायत में अपने उम्मीदवार उतारेगा। कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि चुनावी मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से रखा जाना चाहिए। पूर्व उम्मीदवार रहे नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए इन मुद्दों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन रोकना, भ्रष्टाचार उन्मूलन और ग्रामीण विकास शामिल थे। ऐसे विषय उठाए गए जो सीधे जनता को प्रभावित करते हैं और उन्हें बेहतर उम्मीदवार चुनने में मदद कर सकें। बैठक में जन सुराज के संस्थापक सदस्यों और नवादा विधानसभा से पूर्व उम्मीदवार रहे नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए नेताओं ने पंचायत स्तर पर जमीनी कार्य को और तेज करने की बात कही। प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे नवादा में बार-बार आएंगे और लगातार दौरे जारी रखेंगे। गांव-गांव पहुंचने का संकल्प दोहराया
उन्होंने संगठन को नए सिरे से सशक्त बनाने और बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचने का संकल्प दोहराया। इस बैठक में 14 पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी स्थानीय समस्याओं और चुनावी तैयारियों पर खुलकर बात की। यह बैठक जन सुराज की उस रणनीति का हिस्सा है, जो बिहार में एक ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प बनाने की दिशा में काम कर रही है। पंचायत चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवादा जिले के प्रसाद बीघा में बिहार नवनिर्माण अभियान (जन सुराज से जुड़ा संगठन) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने संगठन के नेताओं के साथ भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी बिहार पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा करना था, जिस पर लगभग साढ़े तीन घंटे तक विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और जन सुराज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। चर्चा का केंद्र बिंदु यह था कि क्या जन सुराज हर पंचायत में अपने उम्मीदवार उतारेगा। कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि चुनावी मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से रखा जाना चाहिए। पूर्व उम्मीदवार रहे नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए इन मुद्दों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन रोकना, भ्रष्टाचार उन्मूलन और ग्रामीण विकास शामिल थे। ऐसे विषय उठाए गए जो सीधे जनता को प्रभावित करते हैं और उन्हें बेहतर उम्मीदवार चुनने में मदद कर सकें। बैठक में जन सुराज के संस्थापक सदस्यों और नवादा विधानसभा से पूर्व उम्मीदवार रहे नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए नेताओं ने पंचायत स्तर पर जमीनी कार्य को और तेज करने की बात कही। प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे नवादा में बार-बार आएंगे और लगातार दौरे जारी रखेंगे। गांव-गांव पहुंचने का संकल्प दोहराया
उन्होंने संगठन को नए सिरे से सशक्त बनाने और बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचने का संकल्प दोहराया। इस बैठक में 14 पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी स्थानीय समस्याओं और चुनावी तैयारियों पर खुलकर बात की। यह बैठक जन सुराज की उस रणनीति का हिस्सा है, जो बिहार में एक ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प बनाने की दिशा में काम कर रही है। पंचायत चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *