कभी आर्थिक तंगी और शिक्षा के अभाव से जूझता एक साधारण युवक ने आज अपने क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी किसान के रूप में नई पहचान बनाया है। कटकमदाग प्रखंड के ग्राम अडरा टोला सिमराकोनी निवासी संजीत प्रजापति उर्फ संजीत दिलवाला तूफानी ने संघर्षों को अवसर में बदलकर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जहां कभी उग्रवादियों की बंदूकें गरजती थी, अब स्ट्राबेरी सहित विभिन्न तरह की फसलें लहलहा रही है।संजीत बताते हैं कि बचपन आर्थिक तंगी में बीता। परिवार में शिक्षा का अभाव था, जिसके कारण वे केवल आठवीं कक्षा तक ही पढ़ सके। इसके बाद रोजगार की तलाश में लगभग दस वर्षों तक विभिन्न शहरों में रहकर जेसीबी चलाने और अन्य मजदूरी का कार्य किया। लेकिन बाहर की कमाई से जीवन में कोई ठोस बदलाव नहीं आया। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी ने हालात और भी कठिन बना दिए।कोरोना के बाद उन्होंने अपने खेत की ओर रुख किया। वर्ष 2021 में उनके गांव में एचडीएफसी बैंक से संपोषित एवं केजीवीके द्वारा संचालित समग्र ग्राम विकास परियोजना की शुरुआत हुई। इसी परियोजना के तहत उन्हें ड्रिप और मल्चिंग तकनीक के साथ स्ट्रॉबेरी की खेती का प्रशिक्षण मिला। स्ट्रॉबेरी के साथ लहसुन और गेंदा फूल की खेती पिछले वर्ष से उन्होंने पुराने पौधों से नए पौधे तैयार कर खेती का विस्तार किया। साथ ही स्ट्रॉबेरी के साथ लहसुन और गेंदा फूल की मिश्रित खेती भी शुरू की। इससे लागत में कमी आई और मुनाफा बढ़ा। गेंदा और लहसुन लगाने से कीटों का प्रकोप भी कम होता है, जिससे उत्पादन बेहतर हुआ है। शुरुआती दौर में कई चुनौतियां आईं, लेकिन केजीवीके के सहयोग और मार्गदर्शन से उन्होंने खेती को सफल बनाया। आज वे हर साल औसतन साढ़े तीन से चार लाख तक की फसल बिक्री कर लेते हैं। किसान पाठशाला बनी संजीवनी समग्र ग्राम विकास परियोजना के तहत गांव में किसान पाठशाला स्थापित की गई, जहां नए फसल, नई तकनीक और जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया। संजीत ने किसान पाठशाला की नर्सरी कक्ष का लाभ उठाकर हर साल एक लाख से अधिक टमाटर, बैंगन, मिर्च, तरबूज और शिमला मिर्च के पौधों की बिक्री शुरू की है। स्ट्रॉबेरी की सफल खेती के लिए उन्हें लगातार तीन वर्षों से किसान मेलों में सम्मानित और पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कविता-गीतों के माध्यम से भी स्ट्रॉबेरी खेती को बढ़ावा देने में योगदान दिया है। जानिए… कौन हैं संजीत प्रजापति संजीत प्रजापति की सफलता ने आसपास के युवा किसानों को भी प्रेरित किया है। उन्होंने 8वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। संजीत की यह कहानी बताती है कि सही मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक से खेती भी सम्मानजनक और लाभकारी व्यवसाय बन सकती है। आज स्ट्रॉबेरी की खेती से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि वे अपने चार बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला पा रहे हैं और आधुनिक कृषि यंत्र भी खरीद रहे हैं। उनकी पत्नी संजू देवी भी खेती के कार्य में पूरा सहयोग देती हैं। कभी आर्थिक तंगी और शिक्षा के अभाव से जूझता एक साधारण युवक ने आज अपने क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी किसान के रूप में नई पहचान बनाया है। कटकमदाग प्रखंड के ग्राम अडरा टोला सिमराकोनी निवासी संजीत प्रजापति उर्फ संजीत दिलवाला तूफानी ने संघर्षों को अवसर में बदलकर यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जहां कभी उग्रवादियों की बंदूकें गरजती थी, अब स्ट्राबेरी सहित विभिन्न तरह की फसलें लहलहा रही है।संजीत बताते हैं कि बचपन आर्थिक तंगी में बीता। परिवार में शिक्षा का अभाव था, जिसके कारण वे केवल आठवीं कक्षा तक ही पढ़ सके। इसके बाद रोजगार की तलाश में लगभग दस वर्षों तक विभिन्न शहरों में रहकर जेसीबी चलाने और अन्य मजदूरी का कार्य किया। लेकिन बाहर की कमाई से जीवन में कोई ठोस बदलाव नहीं आया। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी ने हालात और भी कठिन बना दिए।कोरोना के बाद उन्होंने अपने खेत की ओर रुख किया। वर्ष 2021 में उनके गांव में एचडीएफसी बैंक से संपोषित एवं केजीवीके द्वारा संचालित समग्र ग्राम विकास परियोजना की शुरुआत हुई। इसी परियोजना के तहत उन्हें ड्रिप और मल्चिंग तकनीक के साथ स्ट्रॉबेरी की खेती का प्रशिक्षण मिला। स्ट्रॉबेरी के साथ लहसुन और गेंदा फूल की खेती पिछले वर्ष से उन्होंने पुराने पौधों से नए पौधे तैयार कर खेती का विस्तार किया। साथ ही स्ट्रॉबेरी के साथ लहसुन और गेंदा फूल की मिश्रित खेती भी शुरू की। इससे लागत में कमी आई और मुनाफा बढ़ा। गेंदा और लहसुन लगाने से कीटों का प्रकोप भी कम होता है, जिससे उत्पादन बेहतर हुआ है। शुरुआती दौर में कई चुनौतियां आईं, लेकिन केजीवीके के सहयोग और मार्गदर्शन से उन्होंने खेती को सफल बनाया। आज वे हर साल औसतन साढ़े तीन से चार लाख तक की फसल बिक्री कर लेते हैं। किसान पाठशाला बनी संजीवनी समग्र ग्राम विकास परियोजना के तहत गांव में किसान पाठशाला स्थापित की गई, जहां नए फसल, नई तकनीक और जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया। संजीत ने किसान पाठशाला की नर्सरी कक्ष का लाभ उठाकर हर साल एक लाख से अधिक टमाटर, बैंगन, मिर्च, तरबूज और शिमला मिर्च के पौधों की बिक्री शुरू की है। स्ट्रॉबेरी की सफल खेती के लिए उन्हें लगातार तीन वर्षों से किसान मेलों में सम्मानित और पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कविता-गीतों के माध्यम से भी स्ट्रॉबेरी खेती को बढ़ावा देने में योगदान दिया है। जानिए… कौन हैं संजीत प्रजापति संजीत प्रजापति की सफलता ने आसपास के युवा किसानों को भी प्रेरित किया है। उन्होंने 8वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। संजीत की यह कहानी बताती है कि सही मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक से खेती भी सम्मानजनक और लाभकारी व्यवसाय बन सकती है। आज स्ट्रॉबेरी की खेती से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि वे अपने चार बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला पा रहे हैं और आधुनिक कृषि यंत्र भी खरीद रहे हैं। उनकी पत्नी संजू देवी भी खेती के कार्य में पूरा सहयोग देती हैं।


