‘मेरा भतीजा अक्सर अपनी वाइफ से परेशान रहता था। कुछ दिन पहले उसे ससुराल में बांध कर पीटा भी गया था। उसकी पत्नी हमेशा अपने जीजा के यहां जाने की जिद करती थी। 20-25 दिन पहले ही अपनी बहन के घर से लौटी थी और फिर से जाने की बात कह रही थी। घर में कोई बड़ा झगड़ा नहीं था, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी।’ यह कहना है मृतक युवक के चाचा चंद्र देव सिंह का। गुरुवार शाम खगड़िया जिले में चौथम और बेलदौर प्रखंड की सीमा पर स्थित डुमरी घाट पुल पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग दिशा से नदी में छलांग लगा दी। कोसी नदी की तेज बहाव के कारण दोनों कुछ ही मिनटों में पानी में ओझल हो गए। दंपती की पहचान तेलिहार निवासी 27 वर्षीय रूपेश कुमार, जबकि उनकी पत्नी 23 वर्षीय मंचन देवी के रूप में हुई थी। एसडीआरएफ को शनिवार दोपहर डुमरी दुर्गा मंदिर के दक्षिणी छोर पर कोसी नदी के तट पर मंचन कुमारी का शव मिला। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मृतका के परिजनों को दी। बेलदौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। आखिर पति-पत्नी के बीच क्या चल रहा था? घटना के दिन क्या-क्या हुआ? घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों का क्या कहना है, पढ़िए रिपोर्ट… पहले घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना… गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेलीहार पंचायत के कदवाबासा गांव निवासी रूपेश कुमार अपनी पत्नी मंचन कुमारी के साथ घर से निकले। परिजनों के अनुसार, उन्होंने आधार कार्ड अपडेट कराने की बात कही थी। इसके बाद दोनों टेंपो से सोनवर्षा घाट की ओर गए और बीपी मंडल सेतु पर उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल पर उतरने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में यह सामान्य बहस दिख रही थी, लेकिन कुछ ही देर में विवाद गंभीर हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को आपस में लड़ते देखा। इसी दौरान पहले मंचन कुमारी ने अचानक कोसी नदी में छलांग लगा दी। फिर रूपेश भी कूद गया। पत्नी को बचाने नदी में कूदा था रूपेश पत्नी को नदी में छलांग लगाते देख रूपेश कुमार ने बिना देर किए नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी को बचाने के उद्देश्य से रूपेश कूदा, लेकिन बहाव तेज होने के कारण तेज धारा में वो फंस गया। धारा तेज होने के कारण कोई तत्काल मदद के लिए नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ ही मिनटों में दोनों नदी की धारा में दूर चले गए और आंखों से ओझल हो गए। घटना के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। घर में कोई विवाद नहीं हुआ था रूपेश की मां ने बताया कि हमें घटना की जानकारी बाद में मिली। बहू आधार कार्ड में कुछ बदलाव करवाने के लिए घर से निकली थी। हमें नहीं पता था कि रास्ते में क्या हुआ। घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। रास्ते में क्या हुआ, मुझे पता नहीं। मृतक युवक के चाचा ने बताया कि, मंचन देवी अक्सर अपने जीजा के यहां जाने की बात करती थीं। इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। वह फोन पर भी अक्सर जीजा से बात करती थी, जिसको मेरा भतीजा पसंद नहीं करता था। सुराल वालों ने रूपेश को पीटा था रूपेश के भाई ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले रूपेश कुमार ने पत्नी की शिकायत ससुराल वालों से की थी। विवाद सुलझाने के बदले ससुराल वालों ने रूपेश को बांधकर पीटा और उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली थी। इस घटना के बाद से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव और बढ़ गया था। दोनों के बीच बातचीत कम हो गई थी। रूपेश की तलाश अभी जारी है इधर, घटना के बाद बेलदौर थाना की एसआई सरिता कुमारी ने बताया कि मंचन कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। रूपेश कुमार की तलाश अभी जारी है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं। ‘मेरा भतीजा अक्सर अपनी वाइफ से परेशान रहता था। कुछ दिन पहले उसे ससुराल में बांध कर पीटा भी गया था। उसकी पत्नी हमेशा अपने जीजा के यहां जाने की जिद करती थी। 20-25 दिन पहले ही अपनी बहन के घर से लौटी थी और फिर से जाने की बात कह रही थी। घर में कोई बड़ा झगड़ा नहीं था, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी।’ यह कहना है मृतक युवक के चाचा चंद्र देव सिंह का। गुरुवार शाम खगड़िया जिले में चौथम और बेलदौर प्रखंड की सीमा पर स्थित डुमरी घाट पुल पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग दिशा से नदी में छलांग लगा दी। कोसी नदी की तेज बहाव के कारण दोनों कुछ ही मिनटों में पानी में ओझल हो गए। दंपती की पहचान तेलिहार निवासी 27 वर्षीय रूपेश कुमार, जबकि उनकी पत्नी 23 वर्षीय मंचन देवी के रूप में हुई थी। एसडीआरएफ को शनिवार दोपहर डुमरी दुर्गा मंदिर के दक्षिणी छोर पर कोसी नदी के तट पर मंचन कुमारी का शव मिला। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मृतका के परिजनों को दी। बेलदौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। आखिर पति-पत्नी के बीच क्या चल रहा था? घटना के दिन क्या-क्या हुआ? घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों का क्या कहना है, पढ़िए रिपोर्ट… पहले घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना… गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेलीहार पंचायत के कदवाबासा गांव निवासी रूपेश कुमार अपनी पत्नी मंचन कुमारी के साथ घर से निकले। परिजनों के अनुसार, उन्होंने आधार कार्ड अपडेट कराने की बात कही थी। इसके बाद दोनों टेंपो से सोनवर्षा घाट की ओर गए और बीपी मंडल सेतु पर उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल पर उतरने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में यह सामान्य बहस दिख रही थी, लेकिन कुछ ही देर में विवाद गंभीर हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को आपस में लड़ते देखा। इसी दौरान पहले मंचन कुमारी ने अचानक कोसी नदी में छलांग लगा दी। फिर रूपेश भी कूद गया। पत्नी को बचाने नदी में कूदा था रूपेश पत्नी को नदी में छलांग लगाते देख रूपेश कुमार ने बिना देर किए नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी को बचाने के उद्देश्य से रूपेश कूदा, लेकिन बहाव तेज होने के कारण तेज धारा में वो फंस गया। धारा तेज होने के कारण कोई तत्काल मदद के लिए नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ ही मिनटों में दोनों नदी की धारा में दूर चले गए और आंखों से ओझल हो गए। घटना के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। घर में कोई विवाद नहीं हुआ था रूपेश की मां ने बताया कि हमें घटना की जानकारी बाद में मिली। बहू आधार कार्ड में कुछ बदलाव करवाने के लिए घर से निकली थी। हमें नहीं पता था कि रास्ते में क्या हुआ। घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। रास्ते में क्या हुआ, मुझे पता नहीं। मृतक युवक के चाचा ने बताया कि, मंचन देवी अक्सर अपने जीजा के यहां जाने की बात करती थीं। इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। वह फोन पर भी अक्सर जीजा से बात करती थी, जिसको मेरा भतीजा पसंद नहीं करता था। सुराल वालों ने रूपेश को पीटा था रूपेश के भाई ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले रूपेश कुमार ने पत्नी की शिकायत ससुराल वालों से की थी। विवाद सुलझाने के बदले ससुराल वालों ने रूपेश को बांधकर पीटा और उसकी मोटरसाइकिल भी छीन ली थी। इस घटना के बाद से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव और बढ़ गया था। दोनों के बीच बातचीत कम हो गई थी। रूपेश की तलाश अभी जारी है इधर, घटना के बाद बेलदौर थाना की एसआई सरिता कुमारी ने बताया कि मंचन कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। रूपेश कुमार की तलाश अभी जारी है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं।


