पुलिस पर पथराव से मचा हड़कंप: सरकारी जीप का शीशा भी टूटा, चालक घायल

पुलिस पर पथराव से मचा हड़कंप: सरकारी जीप का शीशा भी टूटा, चालक घायल

Stone pelting on police: उन्नाव में होली के दौरान कुछ लोग गांव में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हुड़दंग करने वाले पुलिस पर भारी पड़ गए और विवाद करने लगे। इसकी जानकारी थाना प्रभारी को मिली। थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया। इस पर महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है, शांति व्यवस्था कायम है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है।

शराब पीकर गाली-गलौज

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़हा गांव में अंकित शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम के साथ विवाद किया गया। अराजक तत्व पुलिस पर भारी पड़ रहे थे। इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी पुलिस के साथ पहुंच गए।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बीघापुर?

क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव में शराब पीकर युवक गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित को गाली गलौज करने से रोका। इस पर उसने पुलिस से भी विवाद किया और अभद्रता की। इसकी जानकारी थाना प्रभारी को मिली तो वह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को समझाना पड़ा भारी

अचलगंज थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझने का प्रयास किया। इसी बीच महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे चालक को चोटें आईं। सरकारी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। मौके पर मौजूद अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। मौके पर पुलिस मौजूद है, स्थिति सामान्य है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *