नवादा के रोह बाजार में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव:शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, दुकानों में लगाई आग

नवादा के रोह बाजार में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव:शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, दुकानों में लगाई आग

नवादा जिले के रोह बाजार में शनिवार देर शाम रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव किया गया। शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यह घटना तब हुई जब शोभायात्रा निचली बाजार से दुर्गा स्थान की ओर जा रही थी। पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास गली से पथराव शुरू हुआ। पथराव के बाद भगदड़ मच गई और पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। शोभायात्रा के वहां से निकलने के बाद लगभग 500 मीटर दूर बाजार में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। एक टेंपो, एक कार और एक ठेले को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी गई। कपड़े की दुकान सहित लगभग पांच स्थानों पर आग लगाई गई। दुकानों में लगाई गई आग मोहम्मद मुन्ना खान ने बताया कि मस्जिद के पास जुलूस पहुंचने पर अचानक पत्थर चले, जिसे किसी ने देखा नहीं और लोग भागने लगे। अजय कुमार ने भी सड़कों पर दुकानों में आग लगने की पुष्टि की। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिनव धीमान, एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ हुलास कुमार और मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक भारी पुलिस बल के साथ रोह बाजार पहुंचे। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पथराव और आगजनी की तस्वीरें…

पुलिस ने रात में की छापेमारी डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि पथराव कैसे और किधर से हुआ, इसकी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस ने रात में कई स्थानों पर छापेमारी भी की है, हालांकि अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल, रोह बाजार में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस कैंप कर रही है। वहीं इस घटना के बाद कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें जय श्री राम का नारा लगाया गया है। और दिख गया की वीडियो में आग जल रही है और पीछे से बैकग्राउंड आवाज भी आ रही है। सभी वीडियो की एक जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। नवादा जिले के रोह बाजार में शनिवार देर शाम रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव किया गया। शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यह घटना तब हुई जब शोभायात्रा निचली बाजार से दुर्गा स्थान की ओर जा रही थी। पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास गली से पथराव शुरू हुआ। पथराव के बाद भगदड़ मच गई और पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। शोभायात्रा के वहां से निकलने के बाद लगभग 500 मीटर दूर बाजार में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। एक टेंपो, एक कार और एक ठेले को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी गई। कपड़े की दुकान सहित लगभग पांच स्थानों पर आग लगाई गई। दुकानों में लगाई गई आग मोहम्मद मुन्ना खान ने बताया कि मस्जिद के पास जुलूस पहुंचने पर अचानक पत्थर चले, जिसे किसी ने देखा नहीं और लोग भागने लगे। अजय कुमार ने भी सड़कों पर दुकानों में आग लगने की पुष्टि की। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिनव धीमान, एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ हुलास कुमार और मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक भारी पुलिस बल के साथ रोह बाजार पहुंचे। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पथराव और आगजनी की तस्वीरें…

पुलिस ने रात में की छापेमारी डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि पथराव कैसे और किधर से हुआ, इसकी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस ने रात में कई स्थानों पर छापेमारी भी की है, हालांकि अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल, रोह बाजार में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस कैंप कर रही है। वहीं इस घटना के बाद कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें जय श्री राम का नारा लगाया गया है। और दिख गया की वीडियो में आग जल रही है और पीछे से बैकग्राउंड आवाज भी आ रही है। सभी वीडियो की एक जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *