पेट का कैंसर भारतीयों को निगल रहा, नमक, मिर्च-मसाले, मीट हैं कारण, सामान्य लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

पेट का कैंसर भारतीयों को निगल रहा, नमक, मिर्च-मसाले, मीट हैं कारण, सामान्य लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

Stomach Cancer AKA Gastric Carcinoma : पेट का कैंसर भारत में चुपचाप लोगों को मार रहा है। ‘Gastroenterology, Hepatology and Endoscopy Practice’ (2024) में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर इस बीमारी के बारे में कई बातें बताई हैं। भारत में पेट के कैंसर के मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम (NCRP) और अन्य स्वास्थ्य डेटा पर जरा गौर करें-

  • 2022: भारत में लगभग 52,706 नए मामले दर्ज किए गए।
  • 2023: यह संख्या बढ़कर लगभग 54,023 तक पहुंची।

कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहा, तो अगले कुछ वर्षों में इसमें 12% तक की और वृद्धि हो सकती है। अभी भी ये दूसरा ऐसा कैंसर है जो भारतीय को साइलेंटली मारने का काम कर रहा है।

खान-पान के कारण बढ़ रहा पेट का कैंसर

भारत के अलग-अलग हिस्सों में खान-पान और जीवनशैली के कारण पेट के कैंसर का खतरा अलग-अलग है। दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत में इसके मामले अधिक देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक नमक, मिर्च-मसाले, प्रोसेस्ड मीट और ‘हेलिकोबैक्टर पाइलोरी’ (H. pylori) बैक्टीरिया का संक्रमण इसके मुख्य कारण हैं। इसके अलावा शराब, सिगरेट आदि भी इसके कारण हैं।

Stomach Cancer symptoms

भारत में पेट के कैंसर से होने वाली मौतें

भारत में पुरुषों में होने वाले कैंसरों में पेट का कैंसर 5वें स्थान पर है। वहीं, कैंसर से होने वाली मौतों के मामले में यह दूसरा सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। साल 2022 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पेट के कैंसर से लगभग 57,727 लोगों की मृत्यु हुई। चीन और जापान के बाद भारत उन देशों में शामिल है जहां पेट के कैंसर के सबसे अधिक मामले और मौतें दर्ज की जाती हैं।

पेट के कैंसर से मौत क्यों?

भारत में पेट के कैंसर की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसके 80% से अधिक मामले ‘एडवांस्ड स्टेज’ (तीसरी या चौथी स्टेज) में पकड़े जाते हैं। शुरुआती लक्षण को अधिकतर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

Pet ke Cancer Ke Shuruaati Lakshan | पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण

  • सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स
  • खाना या पानी तक भी निगलने में दिक्कत (डिस्फेजिया)
  • उल्टी करने जैसा महसूस होना या होना
  • अपच के लक्षण, जैसे बहुत अधिक बार-बार डकार आना
  • खाते समय बहुत जल्दी पेट भर जाना
  • पेट के ऊपरी हिस्से में गांठ
  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

(Source- https://www.nhs.uk/conditions/stomach-cancer/symptoms/)

सलाह- पेट के कैंसर के लक्षण सामान्य होते हैं। अगर समय पर जांच कराए तो पता चलने के बाद इलाज किया जा सकता है। देरी से पता चलने के कारण ही सर्वाइवल रेट कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *