अलीराजपुर से नल जल योजना के चोरी किए पाइप मिले:एक हफ्ते पहले रतलाम के रास्ते जोधपुर भेजे गए थे 18 लाख के 111 पाइप

अलीराजपुर से नल जल योजना के चोरी किए पाइप मिले:एक हफ्ते पहले रतलाम के रास्ते जोधपुर भेजे गए थे 18 लाख के 111 पाइप

अलीराजपुर जिले की जोबट पुलिस ने ‘हर घर नल जल योजना’ के तहत उपयोग होने वाले 111 डीआई (DI) पाइपों की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने 18 लाख रुपए के इन पाइपों को राजस्थान के जोधपुर से बरामद कर लिया है। मेघा इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के इंजीनियर श्रीनीवासुलु ने जोबट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कालीखेतर के भागड़ी कलम फलिया जंगल क्षेत्र में योजना के कार्य के लिए 250 MM, K9 श्रेणी के 111 पाइप रखे गए थे। 20 दिसंबर तक ये पाइप सुरक्षित थे, लेकिन 24 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान सभी पाइप मौके से गायब मिले। प्रत्येक पाइप की लंबाई 18 फीट थी और कुल सामग्री की कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई थी। हाइड्रा चालक की गवाही और रतलाम कनेक्शन पुलिस की जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर काम करने वाले हाइड्रा मशीन चालक से पूछताछ में अहम सुराग मिला कि पाइपों को ट्रक में भरकर रतलाम के रास्ते जोधपुर भेजा गया है। पुलिस ने तुरंत रतलाम ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया और वाहन और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। जांच में बनाड़ा (राजस्थान) निवासी ललित जांगिड़ का नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया। जोधपुर में पुलिस की दबिश और बरामदगी सूचना की पुष्टि होते ही जोबट पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी चोरी के पाइपों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी में थे। जोबट पुलिस ने स्थानीय बनाड़ थाने के सहयोग से घेराबंदी की और सभी 111 डीआई पाइप सुरक्षित रूप से जब्त कर लिए। योजना को समय पर पूरा करने में मिलेगी मदद विकास कार्यों के लिए आए इन पाइपों की बरामदगी से ‘हर घर नल जल योजना’ के कार्य में आने वाली बाधा दूर हो गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य कड़ियों और परिवहन में लिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *