सहरसा में एस्ट्रोलॉजर के घर चोरी:2.5 लाख के स्टोन, तांत्रिक यंत्र चुराया; वारदात CCTV में कैद

सहरसा में एस्ट्रोलॉजर के घर चोरी:2.5 लाख के स्टोन, तांत्रिक यंत्र चुराया; वारदात CCTV में कैद

सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में ज्योतिषाचार्य नरेश चंद्र झा उर्फ लड्डू बाबा के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर से करीब ढाई लाख रुपये के कीमती स्टोन, तांत्रिक यंत्र और एक टीवी चुरा लिए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति घर के अंदर जाकर सामान निकाल रहा था, जबकि दूसरा व्यक्ति घर के बाहर निगरानी कर रहा था। चोर काफी देर तक घर के आसपास मंडराते रहे और मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। तांत्रिक यंत्र और एक टीवी लेकर फरार हो गए ज्योतिषाचार्य लड्डू बाबा ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के कीमती स्टोन, उनके तांत्रिक यंत्र और एक टीवी लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में ज्योतिषाचार्य नरेश चंद्र झा उर्फ लड्डू बाबा के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर से करीब ढाई लाख रुपये के कीमती स्टोन, तांत्रिक यंत्र और एक टीवी चुरा लिए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति घर के अंदर जाकर सामान निकाल रहा था, जबकि दूसरा व्यक्ति घर के बाहर निगरानी कर रहा था। चोर काफी देर तक घर के आसपास मंडराते रहे और मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। तांत्रिक यंत्र और एक टीवी लेकर फरार हो गए ज्योतिषाचार्य लड्डू बाबा ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के कीमती स्टोन, उनके तांत्रिक यंत्र और एक टीवी लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *