कोटपूतली में घर में लगा सिलेंडर चोरी, VIDEO:10 फीट का गेट फांदकर घुसा चोर, पॉर्च से उठाया और सिर पर रखकर भाग निकला

कोटपूतली में घर में लगा सिलेंडर चोरी, VIDEO:10 फीट का गेट फांदकर घुसा चोर, पॉर्च से उठाया और सिर पर रखकर भाग निकला

कोटपूतली में चोर ने घर में लगे गैस सिलेंडर को महज 45 सेकंड में चुरा लिया। चोर 10 फीट का गेट कूदकर अंदर घुसा। पॉर्च के पास लगे सिलेंडर को चुराया और सिर पर उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना शहर के गढ़ कॉलोनी में गुरुवार सवेरे करीब सवा 4 बजे की है। महज 45 सेकंड में पूरी वारदात कर आरोपी भाग निकला। सवेरे जब घर वाले उठे तो सिलेंडर अपनी जगह पर नहीं था। सीसीटीवी देखने पर पूरी घटना का पता चला। मकान मालिक ने कोटपूतली थाने में शिकायत दी है। पहले देखें चोरी के PHOTOS टीवी टॉवर एसपी ऑफिस की तरफ से आया चोर
सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि चोर टीवी टॉवर एसपी ऑफिस की तरफ से अकेला आया। पहले चारों तरफ नजर घूमाकर देखा। आस-पास कोई नजर नहीं आया तो 10 फीट के लोहे के गेट पर चढ़ा और घर के अंदर घुस गया। कनेक्शन हो रखे सिलेंडर को चुराया
पॉर्च में सीढ़ियों के पास दो सिलेंडर रखे हुए थे। एक सिलेंडर भरा हुआ साइड में था, जबकि दूसरे का कनेक्शन घर के अंदर हो रखा था। चोर ने कनेक्शन हो रखे सिलेंडर का कनेक्शन हटाया और उठाकर मैन गेट की तरफ चला गया। सिर पर रखकर फरार हुआ
चोर ने सिलेंडर को 6 फीट ऊंची दीवार पर रख दिया और खुद 10 फीट के गेट को फांदकर घर के बाहर निकल गया। बाहर से दीवार पर रखे सिलेंडर को उठाकर सिर पर रखते हुए वापस टीवी टॉवर एसपी ऑफिस की तरफ निकल गया। मकान मालिक ने पूरे मामले को लेकर कोटपूतली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *