समस्तीपुर में छोटी ठाकुरबाड़ी से चोरी अष्टधातु की मूर्तियों के मामले का पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर चोरी की गई तीन बड़ी मूर्तियां बरामद कर ली गई है, जबकि एक छोटी मूर्ति की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। बदमाशों की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के नरपत गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिंटू और देवधा गांव के राजीव झा के तौर पर हुई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 1 फरवरी की रात चोरों ने ठाकुरबाड़ी से चार मूर्तियों की चोरी कर ली थी। इस मामले में रोसड़ा डीएसपी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। तकनीकी और परंपरागत अनुसंधान में दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसकी गतिविधि पर जांच की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने मूर्ति चोरी की बात स्वीकार की। साथ ही इस घटना में शामिल एक अन्य बदमाश के बारे में भी बताया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने तीन मूर्तियां बरामद कर ली। बरामद मूर्तियां राम लक्ष्मण और सीता की है जबकि अभी हनुमान की छोटी मूर्ति बरामद नहीं हुई है । गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी एसपी ने आगे कहा कि इस मामले में गिरफ्तार दोनों बदमाश का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। अभिषेक पर शराब कारोबार से जुड़ा मामला दर्ज है। जबकि राजीव पर जानलेवा हमले से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। समस्तीपुर में छोटी ठाकुरबाड़ी से चोरी अष्टधातु की मूर्तियों के मामले का पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर चोरी की गई तीन बड़ी मूर्तियां बरामद कर ली गई है, जबकि एक छोटी मूर्ति की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। बदमाशों की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के नरपत गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिंटू और देवधा गांव के राजीव झा के तौर पर हुई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 1 फरवरी की रात चोरों ने ठाकुरबाड़ी से चार मूर्तियों की चोरी कर ली थी। इस मामले में रोसड़ा डीएसपी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। तकनीकी और परंपरागत अनुसंधान में दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसकी गतिविधि पर जांच की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने मूर्ति चोरी की बात स्वीकार की। साथ ही इस घटना में शामिल एक अन्य बदमाश के बारे में भी बताया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने तीन मूर्तियां बरामद कर ली। बरामद मूर्तियां राम लक्ष्मण और सीता की है जबकि अभी हनुमान की छोटी मूर्ति बरामद नहीं हुई है । गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी एसपी ने आगे कहा कि इस मामले में गिरफ्तार दोनों बदमाश का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। अभिषेक पर शराब कारोबार से जुड़ा मामला दर्ज है। जबकि राजीव पर जानलेवा हमले से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


