Stock Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी तबाही, 2000 पॉइंट गिरकर खुला सेंसेक्स, हर तरफ दिख रही बिकवाली, जानिए वजह

Stock Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी तबाही, 2000 पॉइंट गिरकर खुला सेंसेक्स, हर तरफ दिख रही बिकवाली, जानिए वजह

Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में युद्ध तेजी से बढ़ता जा रहा है। इजराइल ने ईरान में स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडार साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया है। इसके रिस्पांस में ईरान ने कतर की प्रमुख गैस फैसिलिटी पर हमला किया है। इससे दुनिया में बड़ा एनर्जी संकट खड़ा हो गया है। इससे ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 4 फीसदी बढ़कर 111.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसका सीधा असर शेयर बाजारों पर देखने को मिला है।

2000 अंक टूटा सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 1954 अंक की गिरावट के साथ 74,750 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 2.08 फीसदी या 1600 अंक की गिरावट के साथ 75,107 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 2.07 फीसदी या 486 अंक की गिरावट के साथ 23,289 पर ट्रेड करता दिखा।

PC: BSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 28 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी बैंक में 4.24 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलवा लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, एनटीपीसी और पावरग्रिड के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.79 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 2.48 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.16 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.30 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.45 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.51 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.68 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.78 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.44 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.29 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.83 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.48 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.42 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.16 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

विदेशी बाजारों का हाल

भारतीय ही नहीं, बल्कि दूसरे एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स 1.7 फीसदी टूट गई। जापान का निक्की-225 2.58 फीसदी गिर गया। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.54 फीसदी गिर गया। स्मॉल कैप कॉस्डेक 1.69 फीसदी गिर गया। उधर हांगकांग का हैंगसेंग 1.62 फीसदी गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *