Stock Market Close: सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा

Stock Market Close: सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा
अमेरिका-ईरान युद्ध के तेज होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों में उछाल आने से भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में एक दिन के विराम के बाद फिर से गिरावट का सिलसिला  बीएसई सेंसेक्स 1,342.27 अंक का गोता लगाकर 76,863.71 अंक, एनएसई निफ्टी 394.75 अंक लुढ़क कर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ। खबरों के मुताबिक, ईरान के तट के पास तीन जहाजों पर मिसाइलें दागी गईं। इनमें से एक जहाज में आग लग गई, जिसके चलते चालक दल को सुरक्षित बाहर निकलना पड़ा। भू-राजनीतिक तनाव के कारण इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से आपूर्ति लगभग ठप रही। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 5.8 प्रतिशत बढ़कर 92.96 रुपये प्रति बैरल हो गईं। बाजार में यह 3.87 प्रतिशत बढ़कर 91.12 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Israel पर रूस का दावा सुन हिल जाएगा भारत, पलट गई जंग!

व्यापक बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 1.25 प्रतिशत और 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। क्षेत्रवार विश्लेषण करें तो, निफ्टी ऑटो सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला क्षेत्रीय सूचकांक रहा, जिसमें 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। निफ्टी फार्मा क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे अधिक लाभ कमाने वाला सूचकांक रहा। निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी हेल्थकेयर सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: Israel पर रूस का दावा सुन हिल जाएगा भारत, पलट गई जंग!

सेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं सन फार्मा, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की 225 में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.75 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 639.82 अंक और निफ्टी 233.55 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था।

क्या कह रहे विशेषज्ञ

मध्य पूर्व में हाल के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण कच्चे तेल की कीमतों और रुपये पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर चिंताओं के चलते भारतीय शेयरों के जोखिम प्रीमियम में वृद्धि हुई है। हालांकि, निफ्टी के लगभग 20 गुना आय पर कारोबार करने के साथ मूल्यांकन अधिक उचित हो गया है। हालांकि अल्पकालिक बाजार भावना वैश्विक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील बनी रह सकती है, उपभोक्ता और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्र अपेक्षाकृत अप्रभावित रह सकते हैं, जबकि धातु और ऊर्जा क्षेत्र उच्च कमोडिटी कीमतों से लाभान्वित हो सकते हैं। ऋण वृद्धि भी बढ़कर लगभग 14.5 प्रतिशत हो गई है, जो बैंकिंग क्षेत्र के विकास को समर्थन दे सकती है। कुल मिलाकर, निफ्टी50 के लिए आय वृद्धि वित्त वर्ष 2026-2027 के दौरान लगभग 15-17 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *