बेगूसराय में STF ने 5 बदमाशों सहित दुकानदार को पकड़ा:मां बोली- बेटा निर्दोष है, पुलसि बेवजह उठाकर ले गई

बेगूसराय में STF ने 5 बदमाशों सहित दुकानदार को पकड़ा:मां बोली- बेटा निर्दोष है, पुलसि बेवजह उठाकर ले गई

मेरा बेटा फास्ट फूड की दुकान चलाता है। रोज की तरह आज भी वह दुकान पर गया था। कई तरह के लोग दुकान पर आते हैं। आज भी करीब चार-छह लोग दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ आई और आरोपियों के साथ मेरे बेटे को भी उठाकर ले गई। मेरा बेटे निर्दोष है। पुलिस ने उसे झूठे मामले में फंसा रही है।
यह कहना है बेगूसराय में शनिवार को पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार फास्ट फूड विक्रेता विक्की पासवान की मां सिलेना देवी का। विक्की की मां ने दैनिक भास्कर से बताया कि सुबह मैं बेटे के साथ दुकान पर थी। इस दौरान दुकान पर 4-6 लोग आए। कुछ खाने के लिए ऑर्डर किया। बेटा कस्टमर को चाय-पानी दे रहा था। इसी बीच पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची और उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दुकान में बैठे लोग एसटीएफ जवानों पर गोली चलाने लगे। सिलेना देवी ने बताया कि मौके पर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही थी। घायलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि, उनको इसकी जानकारी नहीं है। सिलेना देवी ने आगे बताया कि रोज दुकान पर लोग आते जाते रहते हैं। हम लोग सबके बारे में नहीं जान सकते हैं कि वह क्या काम करते हैं? आइए जानते हैं पूरा मामला…. दरअसल, शुक्रवार को दरभंगा में एक ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश का लूट कांड हुआ था। बेगूसराय में शनिवार को पुलिस और लूट में शामिल अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर डीएसपी ने एसटीएफ जवानों को मंसूरचक में स्थित फास्ट फूड की दुकान पर बैठे अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया था। इसी कार्रवाई के दौरान टीम दुकान पर पहुंची। अपराधियों की पहचान होने के बाद जब एसटीएफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव एसटीएफ की तरफ से भी फायरिंग की गई। जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने 5 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें एक फास्ट फूड विक्रेता भी शामिल है। घटना के बाद नारायण चौक, बहुआरा मोड़ और दशरथपुर गांव एसटीएफ छावनी में तब्दील हो गए। एसटीएफ ने जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार सहित मंसूरचक, बछवाड़ा, भगवानपुर, तेघड़ा और तियाय थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। मेरा बेटा फास्ट फूड की दुकान चलाता है। रोज की तरह आज भी वह दुकान पर गया था। कई तरह के लोग दुकान पर आते हैं। आज भी करीब चार-छह लोग दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान एसटीएफ आई और आरोपियों के साथ मेरे बेटे को भी उठाकर ले गई। मेरा बेटे निर्दोष है। पुलिस ने उसे झूठे मामले में फंसा रही है।
यह कहना है बेगूसराय में शनिवार को पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार फास्ट फूड विक्रेता विक्की पासवान की मां सिलेना देवी का। विक्की की मां ने दैनिक भास्कर से बताया कि सुबह मैं बेटे के साथ दुकान पर थी। इस दौरान दुकान पर 4-6 लोग आए। कुछ खाने के लिए ऑर्डर किया। बेटा कस्टमर को चाय-पानी दे रहा था। इसी बीच पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची और उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दुकान में बैठे लोग एसटीएफ जवानों पर गोली चलाने लगे। सिलेना देवी ने बताया कि मौके पर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही थी। घायलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि, उनको इसकी जानकारी नहीं है। सिलेना देवी ने आगे बताया कि रोज दुकान पर लोग आते जाते रहते हैं। हम लोग सबके बारे में नहीं जान सकते हैं कि वह क्या काम करते हैं? आइए जानते हैं पूरा मामला…. दरअसल, शुक्रवार को दरभंगा में एक ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की ज्वेलरी और 25 लाख कैश का लूट कांड हुआ था। बेगूसराय में शनिवार को पुलिस और लूट में शामिल अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर डीएसपी ने एसटीएफ जवानों को मंसूरचक में स्थित फास्ट फूड की दुकान पर बैठे अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया था। इसी कार्रवाई के दौरान टीम दुकान पर पहुंची। अपराधियों की पहचान होने के बाद जब एसटीएफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव एसटीएफ की तरफ से भी फायरिंग की गई। जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने 5 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें एक फास्ट फूड विक्रेता भी शामिल है। घटना के बाद नारायण चौक, बहुआरा मोड़ और दशरथपुर गांव एसटीएफ छावनी में तब्दील हो गए। एसटीएफ ने जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार सहित मंसूरचक, बछवाड़ा, भगवानपुर, तेघड़ा और तियाय थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *