भिवानी में आवारा कुत्तों की नसबंदी जल्द होगी शुरू:डीसी के नगर परिषद-पशुपालन विभाग को निर्देश, नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा

भिवानी में आवारा कुत्तों की नसबंदी जल्द होगी शुरू:डीसी के नगर परिषद-पशुपालन विभाग को निर्देश, नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा

भिवानी जिले में अब आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का काम जल्दी शुरू होगा। डीसी साहिल गुप्ता ने इसके लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं, ताकि कुत्तों की आबादी को कंट्रोल किया जा सके और उन्हें बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को इस संबंध में तेजी लाने को कहा। डीसी गुप्ता मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम में आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में आवारा कुत्तों द्वारा विशेषकर छोटे बच्चों को काटे जाने के भय के चलते जनसंख्या नियंत्रण और रेबीज मुक्त अभियान चलाने का आदेश दिया था। सरकार इन आदेशों पर गंभीरता से कदम उठा रही है। नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश डीसी ने खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षण संस्थाओं, बस स्टैंड, रेलवे, कॉलेज, विश्वविद्यालय और नेशनल हाईवे को अपने-अपने परिसर क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे को डिस्प्ले बोर्ड लगाकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। पशुपालन विभाग की देखरेख में होगा टीकाकरण इस दौरान जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने, उन्हें अस्थाई शेल्टर होम तक पहुंचाने और टीकाकरण के बाद वापस उसी जगह पर छोड़ने के लिए नगर परिषद प्रशासन द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है। नसबंदी और रेबीज मुक्त टीकाकरण का काम एक एजेंसी करेगी, जो पशुपालन विभाग की देखरेख में होगा। हेल्पलाइन नंबर किया जारी एजेंसी द्वारा रोहतक रोड पर गांव रिवाड़ी खेड़ा के पास एक अस्थाई शेल्टर होम स्थापित किया जा रहा है। नगर परिषद ने नंदीशाला के पास आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर हेतु जगह भी चिह्नित की है। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने यह भी बताया कि नागरिक आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 9817101199 पर संपर्क कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *