सौतेला भाई दो लाख रुपये और बाइक लेकर फरार:250KG मटन के ऑर्डर का था, पीड़ित ने भाई पर लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

सौतेला भाई दो लाख रुपये और बाइक लेकर फरार:250KG मटन के ऑर्डर का था, पीड़ित ने भाई पर लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराही कब्रिस्तान चौक के पास एक मांस विक्रेता की दुकान से दो लाख रुपये और बाइक लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 10 साल से सराही स्थित कब्रिस्तान चौक पर मांस की दुकान पीड़ित की पहचान सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 निवासी मोहम्मद कलीम के रूप में हुई है। कलीम ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से सराही स्थित कब्रिस्तान चौक पर मांस की दुकान चला रहे हैं। उनके अनुसार, बीती रात चैनपुर पड़री के एक व्यक्ति ने उनसे करीब ढाई सौ किलो मटन का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये तय हुई थी। कलीम का कहना है कि शुक्रवार सुबह उक्त व्यक्ति ने नकद भुगतान किया। उसी दौरान दुकान में कुछ अन्य नकदी भी रखी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह उनका सौतेला भाई सलीम दुकान पर पहुंचा और दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये तथा उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि इस दौरान उनके बेटे मोहम्मद कलाम को हल्की चोट लगी है। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष बोले-पुलिस मामले की जांच कर रही सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराही कब्रिस्तान चौक के पास एक मांस विक्रेता की दुकान से दो लाख रुपये और बाइक लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 10 साल से सराही स्थित कब्रिस्तान चौक पर मांस की दुकान पीड़ित की पहचान सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 निवासी मोहम्मद कलीम के रूप में हुई है। कलीम ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से सराही स्थित कब्रिस्तान चौक पर मांस की दुकान चला रहे हैं। उनके अनुसार, बीती रात चैनपुर पड़री के एक व्यक्ति ने उनसे करीब ढाई सौ किलो मटन का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये तय हुई थी। कलीम का कहना है कि शुक्रवार सुबह उक्त व्यक्ति ने नकद भुगतान किया। उसी दौरान दुकान में कुछ अन्य नकदी भी रखी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह उनका सौतेला भाई सलीम दुकान पर पहुंचा और दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये तथा उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि इस दौरान उनके बेटे मोहम्मद कलाम को हल्की चोट लगी है। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष बोले-पुलिस मामले की जांच कर रही सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *